एक्सप्लोरर

Mahant Narendra Giri Death: संत सदगुरु श्री ऋतेश्वर नरेंद्र गिरि की हत्या पर बोले, 'अगर आत्महत्या है तो मजबूर करने वालों को सजा मिले'

Saint Riteshwar in Ayodhya: महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर संत ऋतेश्वर का कहना है कि, आज की शिक्षा पद्धति दोषपूर्ण है. आज बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया है.

Ayodhya News: वृंदावन (Vrindavan) के संत सदगुरु श्री ऋतेश्वर (Saint Riteshwar) ने अयोध्या में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत (Mahant Narendra Giri Death) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो इसका समर्थन नहीं किया जा सकता. अगर उनसे कोई गलत कार्य हुआ भी हुआ तो उन्हें विश्वामित्र की तरह पुनः खड़ा होकर राम के गुरु बनने के बारे में सोचना चाहिए था, लेकिन उन लोगों को कठोर सजा जरूर देनी चाहिए जिन्होंने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया.

शिक्षा पद्धति को दिया दोष

इसी के साथ उन्होंने इस तरह की समाज में घट रही घटना का सारा दोष लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति को दिया और कहा कि"बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया 'भारत मैकाले की शिक्षा पद्धति में पल रहा है. गुरुकुल की शिक्षा पद्धति नहीं है. मंदिरों और मठों के वह शिष्य भी जो पढ़ कर के आ रहे हैं, वह गुरुकुल से पढ़कर नहीं आ रहे इसलिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैकाले की शिक्षा पद्धति को समाप्त करें. गुरुकुल शिक्षा पद्धति लागू की जाय और समान नागरिक संहिता लागू की जाय.

दोषियों को कठोर सजा मिले

परंतु दुखद कह देने से यह मिटेगा नहीं. सबसे बड़ी बात क्या है, सबसे बड़ी बात अगर आत्महत्या हुई तो मुझे लगता है विश्वामित्र की तरह जीवन में अगर किसी से कभी गलत हो तो पुनः खड़ा होकर राम के गुरु बनने के विषय में सोचना चाहिए. इसलिए आत्महत्या का समर्थन हम नहीं कर सकते. यद्यपि जिन लोगों ने मजबूर किया होगा उनको कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए और अगर यहां हत्या हुई तो यह कोई बड़ी बात नहीं है. बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया. भारत मैकाले की शिक्षा पद्धति में पल रहा है, गुरुकुल की शिक्षा पद्धति नहीं है. आज जो आश्रमों समूह में जो भी लोग पढ़ कर आ रहे हैं  वो कॉन्वेंट की शिक्षा मैकाले की शिक्षा लेकर आ  रहे हैं. उनकी दृष्टि धन पर, नारी पर, सत्ता पर रहती है. 

रोज हो रही हैं ऐसी घटनाएं

तमाम ऐसी घटनाएं वृंदावन में रोज होती हैं. रोज आश्रम कब्जे किए जा रहे हैं, माफियाओं के द्वारा संतों की हत्या की जा रही है. नारी को खड़ा करके उनको बदनाम करके उनको ब्लैक मेलिंग किया जाता है. यह कोई पहली घटना नहीं है. यह तो अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे, इस नाते इतना मामला उठ गया और शायद भारत के लिए अच्छा है कि, भारत में रोकथाम अब हो जाएगी. इसके दो कारण हैं एक तो कानूनी कारण और दूसरा सामाजिक कारण दोनों पर बहुत लंबा विचार करना होगा.

ये भी पढ़ें.

Agra Police Action: क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ IG रेंज आगरा का बड़ा अभियान, ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ के तहत कार्रवाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget