एक्सप्लोरर

Agra Police Action: क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ IG रेंज आगरा का बड़ा अभियान, ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ के तहत कार्रवाई शुरू

Action against Cricket bookies: आगरा में पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है. इसके तहत 100 सट्टेबाजों की लिस्ट तैयार की गई है.

Agra Police Action Against Cricket Bookies: आईजी रेंज आगरा नवीन अरोरा (IG Range Naveen Arora) ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की है, और ऐसे में आईपीएल के मद्देनजर नवीन अरोरा के रडार पर अब क्रिकेट सट्टेबाज हैं और इसलिए उन्होंने, 100 क्रिकेट सट्टेबाजों (100 Cricket Bookies) की सूची तैयार कराई है, जो लगातार सट्टेबाजी के जरिए अनैतिक कार्यों में संलिप्त हैं.

100 सट्टेबाजों की लिस्ट बनाई गई

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 100 क्रिकेट सट्टेबाजों को सूचीबद्ध किया गया है, जो लगातार आईपीएल के मद्देनजर सट्टेबाजी जैसे गलत कार्यों में संलिप्त हैं. आईजी रेंज नवीन अरोरा के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टेबाजी जोरों पर है. ऐसे में इस ऑपरेशन के तहत सबसे पहले 20 सट्टेबाजों पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी, जो इस खेल के बड़े खिलाड़ी हैं.

इसको लेकर पुलिस ने पुराने मुकदमे खंगालना शुरू कर दिया है, जो सट्टेबाजी में पहले भी जेल जा चुके हैं. इसके साथ ही ऐसे सफेदपोश भी पुलिस के राडार पर हैं, जो इन सट्टेबाजों को संरक्षण देते हैं.

सर्विलांस के जरिये किया जा रहा है ट्रेस

नवीन अरोरा, आईजी रेंज ने बताया कि, ऑपरेशन "ऑल आउट" के तहत चिन्हित सट्टेबाजों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है. इसके साथ ही चल और अचल संपत्ति का भी पता किया जा रहा है, ताकि, इन सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने के बाद इनका गैंग रजिस्टर करके संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा सके. 

IG रेंज आगरा ने इसको लेकर सट्टेबाजों को चेतवानी दी है कि, या तो आगरा छोड़ दें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें. IG रेंज ने सट्टेबाजों की सूची तैयार कर थाने के स्तर कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं. ऐसे में ये तय है कि आगामी समय में सट्टेबाजों पर नकेल कसना तय है.

सटोरियों के साथ संरक्षणदाताओं की भी सूची तैयार

कमला नगर थाना क्षेत्र का अंकुर अग्रवाल, यूनिस और मनोज गर्ग, मंटोला थाना क्षेत्र का आरिफ उर्फ गुड्डु और इमरान, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मनीष मयानी और सुनील, लोहामंडी थाना क्षेत्र का अजय कुमार जैन इन दिनों आईपीएल में एक्टिव हैं. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का ध्रुव पालीवाल और बॉस ठाकुर यह कुछ ऐसे नाम हैं जो पूर्व में भी एक से ज्यादा बार सट्टे के आरोप में गिरफ्तार किये जा चुके हैं. इनमें से अधिकतर सभी के खिलाफ आगरा के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं. इस बार पुलिस ने ऐसे लोगों की एक अच्छी खासी लिस्ट तैयार की है और इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि, इस बार सटोरियों के संरंक्षणदाताओं को भी नहीं बख्शा जायेगा और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी, जिससे सट्टे के इस मकडज़ाल को ध्वस्त करने में काफी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, अब कांग्रेस के खेमे से आई है बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget