एक्सप्लोरर

Sant Kabir nagar News: दबंगों ने कराया स्कूल के गेट पर निर्माण, संकरी गली से गुजरने को मजबूर बच्चे

UP News: दबंगई से परेशान स्कूल प्रिंसिपल, प्रबंधक ने जहां जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं स्कूली बच्चों ने भी डीएम से अपील की है कि उनके आने जाने का रास्ता क्लियर किया जाय.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर (Sant Kabir nagar) जिले में एक बड़ा मामला उस वक्त सामने आया जब वर्षों पुराने स्कूल के गेट पर दबंगो ने सत्ता पक्ष की शह पर निर्माण कार्य करा डाला. स्कूल गेट की जमीन को खुद की जमीन बताकर उसपर सत्ता पक्ष के शह पर जबरन निर्माण करा लिए जाने के बाद स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दबंगो की दबंगई से परेशान स्कूल के प्रिंसिपल, प्रबंधक ने जहां जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं स्कूली बच्चों ने भी डीएम से अपील की है कि गेट पर हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कराकर उनके आने जाने का रास्ता क्लियर किया जाय.

संकरी गली से गुजर रहे बच्चे
मामला जिले के जिला मुख्यालय स्थित खलीलाबाद इंटर कॉलेज का है जिसके गेट पर विजय कृष्ण ओझा नाम के व्यक्ति ने जबरन निर्माण कार्य कराते हुए बच्चों के आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है. स्कूल के गेट पर निर्माण कराए जाने के बाद बच्चों को कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्कूल में आने जाने का रास्ता रोके जाने से यहां पढ़ने वाले 1200 बच्चों को संकरी गली से होकर गुजरना पड़ ही रहा है साथ ही ऊंची दीवाल लांघनी पड़ रही है. 

Lucknow: यूपी में क्वालिटी एजूकेशन पर सरकार का फोकस, कम शिक्षकों वाले नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई

प्रिंसिपल ने क्या कहा
इस मामले पर जहां स्कूली बच्चों ने अपना दर्द बयां किया तो वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने भी अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बीजेपी और संघ के नेताओं की शह पर विजय कृष्ण ओझा ने स्कूल गेट पर जबरन निर्माण करा डाला जिसके चलते बच्चे परेशान हैं. प्रिंसिपल ने बताया कि इसकी शिकायत डीएम से लेकर मुख्यमंत्री महोदय तक की गई है, जिसमे ये निवेदन किया गया है कि जल्द से जल्द बच्चों की इस समस्या का समाधान किया जाए.

पीड़ित पक्ष के वकील ने क्या कहा
वहीं पूरे मामले पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं जबकि पीड़ित पक्ष के वकील अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिस जमीन पर विपक्षियों ने निर्माण कराया है वह जीएस की जमीन है. इसपर हाईकोर्ट ने किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य कराए जाने पर रोक लगा रखी है. अधिवक्ता ने बताया कि निर्माण पूरी तरह से अवैध है.

Hardoi News: एक महीने की बेटी का शव लिए न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची मां, पुलिसवालों ने गाली-गलौज कर भगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, पहुंचे 17.64 लाख दीये
राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, पहुंचे 17.64 लाख दीये
आजमगढ़: आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर
आजमगढ़: आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर
योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज
योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget