एक्सप्लोरर

Lucknow: यूपी में क्वालिटी एजूकेशन पर सरकार का फोकस, कम शिक्षकों वाले नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई

Yogi Adityanath: प्रदेश को अच्छी नर्सिंग शिक्षा का हब बनाने के प्रयास में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी. सरकारी मानदंडों का पालन ने करने वाले किसी भी संस्था के प्रति कोई रियायत नहीं होगी.

UP Nursing Home: गुणवत्तापरक शिक्षा (Quality Education) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देशों का असर दिखने लगा है. चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) विभाग ने नर्सिंग (Nursing) और पैरा मेडिकल (Para Medical) की पढ़ाई के लिए मानक विहीन 20 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों पर गाज गिरी है. सख्त कार्रवाई करते हुए कम शिक्षकों वाले नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 का प्रवेश रोक दिया गया है.

उत्तर प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है. प्रशिक्षण केंद्रों में शिक्षा की गुणवत्ता के पड़ताल के लिए तकनीकी का इस्तेमाल किया गया और टेलीफोनिक सत्यापन में पहले दौर की जांच में 161 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों (डिप्लोमा स्तर पर) में अनिवार्य संकाय छात्र अनुपात का 50 फीसदी से कम मिला.

नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई

यूपी राज्य चिकित्सा संकाय (यूपीएसएमएफ) की ओर से इन प्रशिक्षण केंद्रों को नोटिस भेजे गए. इसके बाद 32 ऐसे केंद्रों की पहचान की गई जिन्होंने यूपीएसएमएफ के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था और अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति भेजना भी शुरू नहीं किया था. इसके बाद ई सत्यापन किया गया, जहां इन 32 केंद्रों पर वीडियो कॉल के माध्यम से हर ट्यूटर की उनके पंजीकरण दस्तावेजों के साथ उनके आधार कार्ड का उपयोग करके पहचान की गई. ई सत्यापन में ही पांच केंद्रों ने हिस्सा नहीं लिया.

इन केंद्रों में 2022-2023 बैच के लिए नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स में दाखिले रोके गए

  • आगरा देव एजुकेशन कॉलेज
  • अयोध्या चिरंजीव नर्सिंग संस्थान
  • अयोध्या झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
  • आजमगढ़ अखिल भारतीय बाल देखभाल एवं शैक्षिक विकास समिति
  • आजमगढ़ श्री बाबा सदावरम पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज
  • बरेली क्लारा स्वैन हॉस्पिटल
  • गौतमबुद्ध नगर एनआईएमटी अस्पताल
  • गोंडा मां गायत्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस
  • हापुड़ उपकार स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • अमरोहा भारतीय नर्सिंग कॉलेज
  • अमरोहा गंगोत्री स्कूल ऑफ नर्सिंगए जेपी नगरी
  • अमरोहा संजीवनी नर्सिंग कॉलेज
  • जौनपुर राय केबी सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज
  • लखनऊ करियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • लखनऊ मेयो मेडिकल सेंटर
  • मथुरा लाइफ लाइन स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • मथुरा एसएम नर्सिंग कॉलेज
  • मथुरा एसआरसी नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थान
  • प्रतापगढ़ रूमा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस
  • वाराणसी डॉ. विजय कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होती रहेगी कार्रवाई

छह के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले सामने आए और नौ सत्यापित संकाय के 40 फीसदी बेंचमार्क को भी पूरा करने में असमर्थ थे. सबसे ज्यादा कमियां जेपी नगर और मथुरा केंद्र में मिलीं. दोनों जिलों में ही 3-3 केंद्र नियमों का पालन नहीं कर रहे थे. इस बारे में प्रमुख सचिव (Chief Secretary) चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार (Alok Kumar) ने कहा कि प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के हब बनाने के प्रयास में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी. सरकार निर्धारित मानदंडों के गैर अनुपालन में किसी भी संस्था के प्रति कोई रियायत नहीं दिखाएगी. आने वाले समय में भी ऐसी सख्त कार्रवाई होती रहेगी.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर के लोगों को दी बड़ी सौगात, 463 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'अराजकता आबादी से नहीं, लोकतंत्र की बर्बादी से उपजती है', सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget