एक्सप्लोरर

आजमगढ़: आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए निवेश, उद्योग, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के विस्तार पर चर्चा हुई.

उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और युवाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को आजमगढ़ के सिविल लाइंस स्थित होटल गोल्डन फॉर्च्यून में ‘यूपी डायलॉग’ का आयोजन किया गया. ‘आजमगढ़ राइजिंग: हेरिटेज, एजुकेशन, सिक्योरिटी एंड इकोनॉमिक ग्रोथ’ विषय पर आयोजित इस संवाद में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. फ्रेंड्स ऑफ यूपी पहल के अंतर्गत फ्रेंड्स ऑफ योगी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले की सांस्कृतिक विरासत, उच्च शिक्षा, कानून-व्यवस्था, स्थानीय उद्यमिता और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, निवेश और महिला सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने आजमगढ़ की स्थानीय क्षमताओं को नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया. कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, सार्वजनिक नीति, स्टार्टअप और नवाचार क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. ओमकार राय तथा अध्ययन फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च के सीईओ शशांक शेखर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे.

शिक्षा और नवाचार से रोजगार सृजन की दिशा में बढ़ें युवा : प्रो. संजीव कुमार

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने और डिग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन की भावना विकसित करना भी जरूरी है. उन्होंने विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से युवाओं के नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने, स्टार्टअप स्थापित करने और कंपनियां विकसित करने में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, पोल्ट्री, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. युवा उपयोगी विचारों के साथ आगे आ सकते हैं. 

स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते : डॉ. ओमकार राय

डॉ. ओमकार राय ने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी के रूप में भी आगे बढ़ना चाहिए, इसके लिए योगी सरकार ने पर्याप्त अवसर दिए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार पर अपने विचार रखे. उनके अनुसार, ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के प्रयास कारीगरों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं. 

शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और जनभागीदारी से मजबूत होगी आजमगढ़ की पहचान : शशांक शेखर सिंह

अध्ययन फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च के सीईओ शशांक शेखर सिंह ने वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य सुविधाओं और महिला सशक्तीकरण से जुड़े बदलावों का उल्लेख किया. उन्होंने युवाओं से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, अटल आवासीय विद्यालय, मुद्रा ऋण योजना और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति जैसी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि पात्र लोग उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें. 

निवेश, उद्योग और स्थानीय उत्पादों से आर्थिक विकास को बढ़ावा
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए निवेश, उद्योग, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के विस्तार पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कारोबार करने में सुगमता, कानून-व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताया. ओडीओपी योजना के माध्यम से पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी को आधुनिक बाजारों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ. 
फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से आयोजित ‘यूपी डायलॉग’ श्रृंखला का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की विकास यात्रा, स्थानीय चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर युवाओं, विशेषज्ञों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को साझा मंच उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), सच्चिदानंद प्रसाद सहित युवा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज
योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज
‘विंग्स ओवर गंगा’ में वायुसेना की ताकत के साथ विरासत, धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीकों की झलक
‘विंग्स ओवर गंगा’ में वायुसेना की ताकत के साथ विरासत, धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीकों की झलक
यूपी: 75 जिलों में 124 वन स्टॉप सेंटर, योगी सरकार ने 3.18 लाख से अधिक मामलों में महिलाओं को दी मदद
यूपी: 75 जिलों में 124 वन स्टॉप सेंटर, योगी सरकार ने 3.18 लाख से अधिक मामलों में महिलाओं को दी मदद
विंग्स ओवर गंगा’ : वाराणसी में उमड़े लोग, घाटों से लेकर मकानों की छतों तक दिखी दर्शकों की भीड़
विंग्स ओवर गंगा’ : वाराणसी में उमड़े लोग, घाटों से लेकर मकानों की छतों तक दिखी दर्शकों की भीड़
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget