एक्सप्लोरर

Gorakhnath Mandir Attack: सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले को लेकर संजय निषाद का बड़ा बयान, किया ये दावा

Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के जवानों पर हमला मामले में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बयान दिया है. उन्होंने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही.

Sanjay Nishad On Gorakhnath Temple Attack:  यूपी में गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के जवानों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का बयान सामने आया है. संजय निषाद ने गोरखपुर मंदिर में हुई घटना की निंदा की और कहा कि पिछली सरकारें पारंपरिक वोट के सहारे चलती थीं. वो अब बीजेपी की जीत से बौखलाएं हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी बात की. रविवार शाम को एक शख्स ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया था.

संजय निषाद ने कही ये बात

डॉ संजय निषाद ने इस पूरी घटना की आलोचना की और कहा कि पिछली सरकार जो पारंपरिक वोट बैंक के सहारे चल रही थीं, वे भाजपा की ऐतिहासिक जीत से बौखलाए हुए हैं. ऐसा कोई भी व्यक्ति मिलता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होगी. इस घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं. वहीं आज इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे यूपी एटीएस और एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले में आंतकी एंगल से भी इनकार नहीं किया.

जानिए गोरखनाथ मंदिर पर अटैक का पूरा मामला

आपको बता दें कि कल शाम करीब सात बजे एक युवक ने गोरखनाथ मंदिर के सामने धार्मिक नारेबाजी करते हुए सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी गोरखपुर के ही सिविल लाइंस का रहने वाला है और मुंबई आईआईटी से पढ़ाई की है और वो केमिकल इंजीनियर है. आरोपी अक्टूबर 2020 में गोरखपुर आकर रहने लगा था. पुलिस ने इसके पास से लैपटॉप, पैन कार्ड और मुंबई की फ्लाइट का टिकट बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Gorakhnath Temple Attack: धार्मिक नारों के साथ गोरखनाथ मंदिर में PAC जवानों हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, IIT बॉम्बे से से ग्रेजुएट है आरोपी

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में फिर चला 'बाबा' का बुलडोजर, जेल में बंद गांव प्रधान की अवैध संपत्तियों पर हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget