एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के साथ मैदान में उतरेगी निषाद पार्टी, मंत्री संजय निषाद का एलान

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने सोमवार को गोरखपुर का दौरा किया. वहां उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई.

UP Nagar Nikay Chuanv: निषाद पार्टी प्रमुख और यूपी के मतस्य पालन मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. संजय निषाद ने सोमवार को गोरखपुर (Gorakhpur) में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की थी. संजय निषाद ने कहा कि यह गठबंधन आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगा.

संजय निषाद ने गोरखपुर के सर्किट हाउस में अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'देश के हर बड़े शहर की 20 प्रतिशत आबादी मछुआ समुदाय की है और कम से कम 50 नगर परिषद मछुआ प्रभुत्व के हैं. इसलिए यह नगर निकाय चुनाव में निषाद पार्टी की भागीदारी को महत्वपूर्ण बना देता है.' संजय निषाद ने कहा कि वह अगले सप्ताह सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर इस तथ्य को उनके सामने रखेंगे.  

संजय निषाद ने मछुआ समाज के लिए किए गए काम को गिनाया
संजय निषाद ने गोरखपुर दौरे पर बीजेपी सरकार द्वारा निषाद समुदाय के लिए किए गए काम को गिनाया. उन्होंने 26 मार्च को संस्कृति विभाग द्वारा प्रयागराज में श्रींगवेरपुर धाम में निषादराज जयंती मनाए जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब सरकारी विभाग इस जश्न में शामिल हुआ है. उससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के सांस्कृतिक धरोहर की राजनीतिक हत्या और आर्थिक अपंगता करने की कोशिश की थी. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार मछुआ समाज के उत्थान का काम कर रही है.'

बता दें कि यूपी के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अंंतर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव होगा. 

ये भी पढ़ें-

Rampur News: आजम खान का छलका दर्द, खुद पर हो रही कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल, लोगों से की भावुक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget