एक्सप्लोरर

Rampur News: आजम खान का छलका दर्द, खुद पर हो रही कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल, लोगों से की भावुक अपील

Rampur News: आजम खान ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई और मौजूदा समय के लोकतंत्र पर सवाल उठाया और कहा कि आने वाला कल भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आलोचना करेगा.

Rampur News: अपने ऊपर हो रही कानूनी कार्रवाई से परेशान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) का एक बार फिर से दर्द छलक उठा है. आजम ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई और मौजूदा समय के लोकतंत्र पर सवाल उठाया और कहा कि आने वाला कल भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आलोचना करेगा और कुछ न कुछ अपनी राय रखेगा. उन्होंने सभी सक्षम लोगों से शैक्षणिक संस्थान खोलने की अपील की और अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रवेश दिलाने को कहा. 

आजम खान ने कहा कि "हमारे देश में एक ख़ास वर्ग को पीछे रखने के लिए मंसूबा बन्द तहरीक है. उसका मुकाबला किसी गैर मंसूबा बन्द तहरीक से नहीं किया जा सकता, इसलिए लाज़िम है कि हम अपनी आने वाली नस्लों के लिए कोई ऐसा नक्शा तैयार करें, जिनमें अगर उनके लिए बहुत आसान न हों तो वह सख्तियों को सहन कर सकें और एक सामान्य ज़िंदगी गुज़ार सकें. हमारे बच्चों के लिए योग्यता की कमी नहीं है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता."

लोगों से की भावुक अपील

इस वीडियो के जरिए आज़म खान ने सक्षम लोगों से शैक्षिण संस्थान खोलने की अपील की और अपनी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की शिक्षा के बारे में बताया. उन्होंने लोगों से जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने और उसमें अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाने की अपील की. आज़म खान ने अपनी यूनिवर्सिटी की शिक्षा की तारीफ की और रामपुर के बाहर दाएं बायें (मुरादाबाद-बरेली) की यूनिवर्सिटी की शिक्षा के स्तर पर सवाल खड़े किए. आज़म खान ने कहा कि मेरे पूरे जीवन का मकसद गरीबों, कमजोरों को उनका हक और बेहतर शिक्षा दिलाने का रहा है और मैंने इसी मकसद से यूनिवर्सिटी बनाई है. 

आजम खान ने कहा कि ये आप की ज़िम्मेदारी है कि यूनिवर्सिटी की हिफाज़त उसमें अपने बच्चों का दाखिला करवा कर करें, वहीं लोग इस यूनिवर्सिटी को बचा सकते है.

वीडियो के जरिए जारी किया संदेश

आज़म खान को जब से अदालत से सजा हुई है और उनकी विधान सभा सदस्यता रद्द हुई है वह मीडिया से दूरी बनाये हुए हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि आज़म खान ने किसी मीडिया संस्थान को बयान देने की बजाय खुद अपना वीडियो संदेश बना कर जारी किया है. रामपुर की स्वार विधान सभा सीट पर उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद आज़म खान का यह वीडियो संदेश जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने जनता से जज़्बाती अपील की है.  

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: अतीक अहमद की बदली जाएगी जेल, जानें साबरमती से कहां भेजा जाएगा माफिया?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget