एक्सप्लोरर

हल्द्वानी: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हल्द्वानी में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें ना मानी गई तो आंदोलन तेज हो जाएगा.

Protest in Haldwani: पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी अब सड़क पर उतर आए हैं. उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने लाइन बद रोड पर खड़े होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा. सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी लगातार 5वें दिन भी नगर निगम में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वे बीती 19 जुलाई से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है. सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न भी जारी है.

कांग्रेस ने बोला हमला
वहीं सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस ने भी सरकार पर आरोप लगाया है. कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि शहरी विकास मंत्री हल्द्वानी में ही रहते हैं, लेकिन शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत सफाई कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि मंत्री इतने अहंकारी हो गए हैं कि अब कर्मचारियों से बात करने के लिए भी इन लोगों के पास समय नहीं है. सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा कांग्रेस भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी. 

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम मेयर, नगर निगम आयुक्त दफ्तर ही नही आ रहे हैं, शहरी विकास मंत्री हल्द्वानी में रहते हुए सफाई कर्मचारियों की सुध नही ले रहे हैं. यह सरकार की मनमानी नहीं तो और क्या है. वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सिटी ऋचा सिंह के मुताबिक जल्द ही शहर की सफाई से जुड़ी समस्या का हल निकाल लिया जायेगा.

ये भी पढ़ें:

जेवर एयरपोर्ट का काम शुरू होने से पहले ही ठेका गिरोह सक्रिय, 500 करोड़ का फर्जी टेंडर जारी

उत्तराखंड में कांवड़ियों की 'नो एंट्री', बॉर्डर पर मिलेगा गंगा जल, भेष बदला तो ऐसे रोकेगी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget