एक्सप्लोरर

संभल हिंसा पर IAS आञ्जनेय कुमार सिंह का बड़ा बयान- हमने पुलिस को क्लीन चिट नहीं दिया

Sambhal Violence: कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने अखिलेश यादव के आरोपों पर कहा कि वो इतने बड़े व्यक्ति हैं यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं, कुछ भी कह सकते हैं. मैं एक छोटा सा अधिकारी हूं.

Sambhal Violence: संभल हिंसा को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. इन तमाम आरोपों पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने जवाब दिया है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को कोई क्लीन चिट नहीं दी है, जिसके खिलाफ हमें सबूत मिलेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन, इस वजह से उपद्रवियों को जायज नहीं कर सकते. 

कमिश्नर आञ्जनेय कुमार ने कहा कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ और सपा विधायक के बेटे सुहैल इकबाल के समर्थकों ने 19 नवंबर को सर्वे में व्यवधान डाला था इसलिए 24 नवंबर को दोबारा सर्वे करना पड़ा. कोर्ट कमिश्नर की गुजारिश पर डीएम ने दोबारा कराया सर्वे कराया था. इस घटना में कोई इंटेलिजेंस या पुलिस का फेलियर नहीं है. हम मस्जिद और सर्वे टीम की सुरक्षा करने में कामयाब रहे और बहुत जल्दी दो-ढाई घंटों में हमने घटना को काबू कर लिया. 

सपा के आरोपों पर दिया जवाब
मस्जिद में भीड़ के घुसने और सर्वे टीम पर हमला करने का इंटेलिजेंस इनपुट मिला था जो पर्याप्त था और हमने उसी के हिसाब से 5 कंपनी पीएसी तैनात की गई थी. घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं जिले का डीएम या एसपी नहीं हूं. मैं कमिश्नर हूं और कमिश्नर का रोल एडवाइजरी का होता है, वो भी जब सलाह मांगी जाती है तब. मेरा रोल तो तब शुरू हुआ जब कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हुई. 

सपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये तो कोर्ट का आदेश है और इसका अनुपालन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है. इसमें कमिश्नर कहां से आ गया. मेरे लिए कोई विपक्ष नहीं है सभी मेरे लिए पक्ष हैं. मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं. मैं किसी को टारगेट क्यों करूंगा. मैं उस सरकार में भी काम कर चुका हूं और इस सरकार में भी कर रहा हूं मेरा काम विधि पूर्वक सभी चीजों का संचालन करना है जिसका मुझे उत्तरदायित्व दिया गया है. 

अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
सोशल मीडिया में अखिलेश यादव से शायराना अंदा में उलझने पर उन्होंने कहा कि वो इतने बड़े व्यक्ति हैं यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं. मैं एक छोटा सा अधिकारी हूं. क्योंकि मैं साहित्य का विद्यार्थी रहा हूं लिए जब भी कोई अच्छी चीज लगती है तो मैं उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करता हूं. ये एक संयोग मात्र है जिसे इससे जोड़ दिया गया. वो राजनीतिक व्यक्ति हैं कुछ भी कह सकते हैं. 

संभल में विपक्ष के बाहरी नेताओं के आने पर पाबंदी पर उन्होंने कहा कि हमने संभल को बड़ी मुश्किल से सामान्य किया है. इसलिए जब तक हालात पूरी तरह सामान्य ना हो जाए तब तक बाहरी व्यक्तियों के आने पर जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर तक रोक लगा रखी है. मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्दी स्थिति सामान्य हो जाएगी. हम साफ कह रहे हैं कि अगर जांच में हमें पुलिस कर्मी के खिलाफ सबूत मिला तो हम बिना कार्रवाई किए उसे नहीं छोड़ेंगे ये मेरा आपसे वादा है. संभल हिंसा के गुनहगारों को कोर्ट से सजा दिलाना मेरा दायित्व है और हम ये जरूर करेंगे.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget