एक्सप्लोरर

Sambhal Murder: महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, जंगल से अर्धनग्न हालत में मिला शव, रेप का शक

UP Crime News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शादी छह साल पहले हुई थी. पति से अलग होने के बाद महिला मायके में रह रही थी. अर्धनग्न हालत में शव मिलने के बाद दरिंदगी की आशंका जताई गई है.

Sambhal Murder Case: संभल में महिला का अर्धनग्न शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना कोतवाली बहजोई इलाके में गांव जेतपुर के जंगल की है. सोमवार (2 अक्टूबर) को खेत जा रहे ग्रामीणों को महिला का शव दिखाई दिया. ग्रामीणों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ है. माना जा रहा है कि दुपट्टे से महिला का गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया होगा.

अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला

बताया जाता है कि महिला सुबह से गायब थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार महिला की छह साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद पति ने महिला को छोड़ दिया था. ससुराल आने के बाद महिला मायके में रह रही थी. सुबह से लापता महिला की परिजनों ने काफी खोजबीन की. शाम को शव घर से थोड़ी दूरी पर जंगल में मिला. अर्धनग्न हालत में शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है.

रेप के बाद हत्या की आशंका

सूचना पाकर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है. उन्होंने बताया कि दोनों ने सुबह की चाय साथ पी थी. चाप पीने के बाद बेटी बाहर चली गई थी. मृतक महिला के पिता भी फसल की कटाई करने खेत चले गए थे. उन्होंने बताया कि वापस आने के बाद बेटी को तलाश करने की कोशिश की गई. शाम को सूचना मिली की बेटी का शव जंगल में पड़ा हुआ है.

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे. देखा कि कमर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे. गले में दुपट्टे का फंदा भी लगा हुआ था. उन्होंने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई. एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पति से अलग रह रही महिला का शव जंगल से बरामद किया गया है. महिला की शादी छह साल पहले हुई थी. मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्कवॉड टीम को भेजा गया है. घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में 27 नामजद समेत 77 के खिलाफ FIR, सीएम योगी ने घायल बच्चे का जाना हाल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget