एक्सप्लोरर

'ये गृहयुद्ध का साजो-सामान सजाकर बैठे हैं', संभल हिंसा के पाकिस्तान कनेक्शन पर भड़की बीजेपी

Sambhal Violence Update: बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संभल में कुछ ऐसे कारतूस मिले हैं जो पाकिस्तान की आर्मी के द्वारा बनाए जाते हैं. ये लोग गृह युद्ध का सामान सजा कर बैठे हैं.

Sambhal Violence Update: संभल हिंसा की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस का कहना है कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र में तलाशी के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस के खोखे मिले हैं, जिसके बाद इस हिंसा का पाकिस्तान से भी कनेक्शन जुड़ गया है. इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने भारत में गृहयुद्ध छेड़ने का साजो-सामान तैयार कर रखा है. इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. 
 
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संभल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जहां कुछ ऐसे कारतूस मिले हैं जो पाकिस्तान की आर्मी के द्वारा बनाए जाते हैं. यानी भारत के भीतर गृहयुद्ध छेड़ने के लिए कुछ लोगों ने साजो-सामान तैयार करके रखा है और विपक्ष के नेता इनके लिए वकालत करने का काम कर रहे हैं. ये लोग उनके साथ खड़े हैं जो पाकिस्तान के असलहों के साथ हिन्दुस्तान की पुलिस पर फायर झोंकने से भी बाज नहीं आते हैं.

बीजेपी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि "ऐसे लोगों के खिलाफ आतंक विरोधी कानूनों के तहत कठोरता से कार्रवाई करने की जरूरत है. ये देशद्रोही लोग हैं इनके प्रति किसी प्रकार की उदारता नहीं हो सकती." दरअसल संभल हिंसा प्रभावित इलाकों की जांच के दौरान पुलिस को पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस मिले हैं. जिसके बाद इस हिंसा को लेकर सियासत और भी ज्यादा गरमा गई है. बीजेपी इसे लेकर अब विपक्ष पर निशाना साध रही हैं. 

बता दें कि संभल हिंसा को लेकर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो फ़ॉरेंसिंक टीम को सर्च ऑपरेशन में मौके से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 एफएम का 2 मिस फायर एक खोखा बरामद हुआ. इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं. हालांकि इससे पहले पुलिस ने हिंसा में मारे गए लोगों की मौत देशी 315 बोर के हथियार से होने की बात कही थी. लेकिन, अब इसमें विदेशी हथियार का एंगल सामने आया है. 

बता दें कि 24 नवंबर को सँभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान आगजनी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 2750 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है इनमें से अधिकाश अज्ञात हैं. इस हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक के बेटे को मुख्य आरोपी बनाया गया है. 

राकेश टिकैत की अगुवाई में महापंचायत का ऐलान, प्रदर्शनकारी किसानों की गिरफ्तारी का होगा विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget