एक्सप्लोरर

पप्पू यादव का दावा- पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच चल रही पीएम बनने की लड़ाई

UP News:राहुल और प्रियंका गांधी संभल हिंसा पीड़ितों से मिलने को पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. उनके साथ मौजूद कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सरकार पर संविधान की रक्षा में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया.

Sambhal Violence: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की सूचना के बाद संभल में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. वहीं शाही जामा मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात है. बता दें कि राहुल, प्रियंका के काफिले को गाज़ीपुर बॉर्डर पर रोका गया. पुलिस के रोके जाने के बाद कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुंच गए.  कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि राहुल तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं. राहुल-प्रियंका के साथ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा.

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी संविधान बचाने और नफरत को खत्म करने की कोशिश कर रहे है. लेकिन सरकार उन्हें यह करने नहीं दे रही है. यह पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच का युद्ध है. जिसके बीच में आम जनता पिस रही है. कौन पीएम होगा, कौन कल क्या बनेगा ये नहीं पता. लेकिन यह हिन्दू सम्राट बनने की लड़ाई है. बता दें इस तरह की बातें पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इशारों में कर चुके है. ऐसा पहली बार है कि कोई नेता पीएम और सीएम को इस तरह का बयान सामने आया है.

सपा नेताओं को भी नहीं मिली थी मंजूरी
शनिवार (30 नवंबर) को भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 नेताओं का डेलीगेशन संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहा था लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया था. इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सरकार पर सवाल उठाए थे. संभल जाने से रोके जाने पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हम शांति पूर्वक जा रहे थे. पुलिस ने हमें बल पूर्वक रोक दिया. सुबह दिल्ली से संभल जाने के लिए 3 नेताओं ने कूच किया था, जिसमें सपा सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद जियाउर्रहमान बर्क और इकरा हसन थीं और यह अपने कार्यकर्ताओं के साथ संभल जाने की कोशिश में थे.

बता दें 24 नवंबर को संभल की शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में 2750 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से अधिकांश अज्ञात हैं. संभल मामले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क और संभल के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: योगी के मंत्री अलग-अलग राज्यों में बाटेंगे महाकुंभ का न्यौता, 5 से 30 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget