एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: विधायक अराधना मिश्रा हाउस अरेस्ट, कांग्रेस दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

संभल में बीते 24 नवंबर को हुई हिंसा के सोमवार को वहां जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया है. लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है.

Sambhal Violence: संभल में हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया है. लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं कांग्रेस विधायत अराधना मोना मिश्रा को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. इससे पहले लखनऊ पुलिस ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को नोटिस दिया है और उन्हें संभल नहीं जाने के लिए कहा है.

हाउस अरेस्ट पर कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते संभल हिंसा की आग में जल रहा है. मैं शान्तिपूर्ण ढंग से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करना चाहती थी. पीड़ित परिवारों से मिल कर उनका दुख दर्द बांटना चाहती थी परंतु मुझे और कई कांग्रेस के साथियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया. क्या अब इस सरकार में किसी का दुख दर्द बांटना, बतौर जनसेवक हिंसा प्रभावित क्षेत्र कि दौरा करना भी गुनाह है?

अजय राय को दिया नोटिस
कांग्रेस विधायक ने कहा कि आखिर सरकार को डर किस बात का है, संभल में ऐसे कौन से तथ्य और सत्य सामने आ जाएंगे? ये निंदनीय और शर्मनाक है. दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेस नेताओं का आज संभल का दौरा करने का कार्यक्रम है. इससे पहले लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी कर हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करने को कहा है. 

अजय राय को दिए गए नोटिस में उन्हें बताया गया है कि संभल जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वह जनहित में सहयोग करें और अपना प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करें ताकि संभल जिले के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित धारा 163 बीएनएसएस के आदेश का उल्लंघन न हो.

नॉनवेज बनाने से रोका तो की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस और परिजनों ने बचाई युवक की जान

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उन्होंने मुझे नोटिस जारी किया है और कहा है कि मेरे दौरे से अव्यवस्था फैलेगी. निश्चित रूप से हम भी अव्यवस्था नहीं बल्कि शांति चाहते हैं. पुलिस और सरकार ने वहां जो अत्याचार और अन्याय किया है, मैं चाहता हूं कि मेरे नेतृत्व को यह पता चले. उन्होंने (पुलिस ने) मुझे नोटिस दिया है लेकिन मैं वहां शांतिपूर्वक जाऊंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget