एक्सप्लोरर

नॉनवेज बनाने से रोका तो की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस और परिजनों ने बचाई युवक की जान

UP News: आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेडी बगिया में भाई द्वारा नॉनवेज बनाने से रोकने पर युवक ने फंदे पर लटक कर जान देने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को बचा लिया है.

Agra News: आगरा में ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक फांसी के फंदा पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है और परिजन बचाने का प्रयास कर रहे हैं. फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा युवक नॉनवेज को लेकर नाराज था. युवक को उसके भाई ने नॉनवेज बनाने से रोका था जिसका बाद युवक आत्महत्या का प्रयास करने लगा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया.

दरअसल आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेडी बगिया में भाई द्वारा नॉनवेज बनाने से रोकने पर युवक ने फंदे पर लटक कर जान देने का प्रयास किया. सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी और थाने के पुलिसकर्मियों ने युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई. परिजनों द्वारा अजय को फंदे से लटकने से रोकने के प्रयास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. टेढ़ी बगिया के इंद्राज्योती नगर का अजय जयपुर में रहकर मजदूरी का कार्य करता है. 22 नवंबर को अजय काम न मिलने पर घर आ गया था.

परिजनों का कहना है कि वो अपनी कमाई परिवार पर खर्च नहीं करता था, आर्थिक तंगी के कारण परिवार में क्लेश हो रहा था. शनिवार रात अजय घर पर नॉनवेज लेकर आया और बनाने लगा. छोटे भाई अतुल ने नॉनवेज बनाने के लिए खुद से सामान लाने को कहा तो दोनों में झगड़ा और मारपीट हो गई. परिवारजनों ने दोनों को शांत कराया. देर रात अजय कमरे में चला गया और प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा. परिजनों ने कमरे में पहुंच कर उसे फंदे से उतारने का प्रयास किया पर वो फंदा कसने के बाद विरोध करते हुए लटकने का प्रयास कर रहा था.

पुलिस ने दोनों भाइयों को दी चेतावनी
इस पूरे मामले पर थाना ट्रांस यमुना प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद पीआरवी 3077 और थाना की चीता मोबाइल मौके पर पहुंची. पीआरवी के दारोगा इंद्रपाल सिंह, सिपाही रामशंकर और चीता पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र पाल सिंह और अखंड प्रताप सिंह ने युवक अजय को फंदे से उतारकर जान बचाई. दोनों भाइयों को भविष्य में झगड़ा न करने की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अब 76 जिले हुए! बढ़ गया एक और जिला, जानें क्या हुआ ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

Embed widget