एक्सप्लोरर

कमल के फूल, मंदिर की घंटी के निशान... संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे में क्या-क्या मिला? यहां जानें सब कुछ

उत्तर प्रदेश स्थित संभल में 19 और 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था. अब इसकी रिपोर्ट पेश की गई है. यहां जानें- मस्जिद के अंदर क्या-क्या मिला है?

Sambhal Masjid Survey Report: उत्तर प्रदेश स्थित संभल में 19 और 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वे हुआ था. कोर्ट के आदेश पर हुए इस सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है. संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर एबीपी न्यूज के पास सुपर एक्सक्लूसिव जानकारी और तस्वीरें हैं.
 
सूत्रों का दावा है कि सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट में 1 हजार से ज्यादा तस्वीरें भी कोर्ट को दी हैं. सूत्रों का दावा है कि सर्वे में शाही जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के 2 खंभों में ऊपर की तरफ कमल की आकृति मिली है. ये भी दावा है कि कमल के फूल की आकृति के ऊपर नक्काशीदार कलश मिला है. मस्जिद की मुख्य इमारत के बाहरी भाग पर दो आले मिलने का भी दावा किया गया है.

यही नहीं, दावा तो ये भी है कि दोनों आलों पर मंदिर की घंटी के निशान हैं. मस्जिद के मुख्य गुंबद के भीतरी हिस्से पर मंदिर के घंटे की जंजीर होने का दावा किया गया है. भीतरी खंभों पर शेषनाग जैसी आकृति होने का भी दावा किया गया है.

मस्जिद में कुएं का रहस्य
 मस्जिद परिसर में दो बरगद के पेड़ मिले हैं. साथ ही प्राचीन बरगद पर एक तरफ कालिख मिली है. दावे के मुताबिक मस्जिद के चबूतरे में कुआं मिला है. कुएं को अब पाट दिया गया है. कुआं लोहे के दरवाजे से बंद मिला है.

क्या है मामला?
बता दें कोर्ट ने 19 नवंबर को सर्वे का आदेश दिया था. इसके बाद उसी दिन सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्रर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची थी. 19 नवंबर के बाद फिर 24 नवंबर को भी सर्वे हुआ था. 24 नवंबर को हुए सर्वे के बाद हिंसा हुई जिसमें पांच लोग मारे गए थे.

इस हिंसा के बाद करीब 1 हफ्ते तक संभल में तनावपूर्ण शांति थी. बाद में संभल के ही और क्षेत्रों में मंदिर और बावड़ी मिलने का क्रम जारी है जिस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और यूपी पुरातत्व  सर्वेक्षण विभाग की टीम ने अपना सर्वे किया था. 

आशीष पटेल ने दी योगी सरकार को चुनौती- इस्तीफा डरपोक देते हैं, हिम्मत है तो बर्खास्त कर दें

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget