एक्सप्लोरर

Sambhal News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 4 इलाकों में बिना नक्शा पास कराए बन रहे कॉम्प्लेक्स को किया ध्वस्त

संभल में बिना नक्शे के बनाई जा रहे कॉम्प्लेक्स प्रशासन ने बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया. ये कार्रवाई एसडीएम (SDM) विनय मिश्रा और नगर पालिका ईओ रामपाल सिंह और राजस्व विभाग की टीम के नेतृत्व में हुई.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के आदेश पर संभल में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर (Bulldozer) जमकर गरजा. दरअसल, संभल में एसडीएम (SDM) विनय मिश्रा और नगर पालिका ईओ रामपाल सिंह, राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली इलाके के आर्य समाज रोड पर पहुंचे. जहां केवल चार से पांच दुकानों का नक्शा पास कराकर दर्जनों दुकान बनाकर तैयार किए जा रहे कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन ने कार्रवाई की.

बिना नक्शे के बन रहा था कॉम्प्लेक्स
जहां कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में बिना नक्शे के बनाई जा रही दुकानों के ऊपरी हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं इस दौरान कॉम्प्लेक्स के मालिक ने प्रशासन की टीम के सामने बुलडोजर रुकवाने की कोशिश की. लेकिन प्रशासन ने दुकानों के ऊपरी हिस्से पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया. प्रशासन ने कॉम्प्लेक्स के बचे हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए 24 घंटे का समय कॉम्प्लेक्स के मालिक को दिया है. 

Basti News: बस्ती पहुंचे Akhilesh Yadav बोले- सच्चा हिंदू कभी किसी के धर्म के खिलाफ नहीं बोलेगा

क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से पिछले दिनों कॉम्प्लेक्स में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भी जारी किए गए थे. लेकिन इसके बाबजूद निर्माण कार्य नहीं रुका तो अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर ने रुख कर लिया. इसके बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुरादाबाद रोड़ पर स्थित सदर तहसील के बराबर में अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलवा कर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया है. 

इसके अलावा नखासा थाना क्षेत्र में थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण इलाके में हो रही अवैध प्लाटिंग पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है. इसके बाद टीम नखासा थाने के सामने पहुंची और थाने के सामने स्थित मकानों के आगे स्लैब डालकर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया. हालांकि अभी भी नखासा थाने से रुकनुद्दीन सराय के रोड पर बुलडोजर से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है. वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से आसपास के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

क्या बोले एसडीएम
संभल में कॉम्प्लेक्स में किए गए अवैध निर्माण और कई इलाकों में अवैध प्लाटिंग पर की गई कार्रवाई को लेकर एसडीएम विनय मिश्रा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि कई जगह पर बिना नक्शा पास कराए हो रहे अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है. कुछ लोग अवैध रूप से प्लॉटिंग करके उपभोक्ताओं को भ्रमित करके प्लॉट बेचते हैं. ऐसे लोगों को सचेत करने के लिए 4 जगहों पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया है. इसके अलावा एक मार्केट मालिक के द्वारा कम जगह का नक्शा पास कराकर ज्यादा दुकानों का निर्माण किया जा रहा था. उसको रुकवाने के लिए पिछले दिनों नोटिस भी जारी किए गए थे. लेकिन इसके बावजूद भी नहीं रोका गया तो आज बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें-

Agneepath Scheme: सर्विस खत्म होने के बाद भी युवाओं को यूपी में मिलेगा मौका, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget