एक्सप्लोरर

1978 में हुए संभल दंगे की रिपोर्ट भेजने के लिए प्रशासन ने मांगी 15 दिन की मोहलत, सामने आई बड़ी वजह

UP News: संभल दंगा 1978 की रिपोर्ट भेजने के लिए संभल प्रशासन ने 15 दिन का समय और प्रशासन से लिया है, दंगे की फाइलें मिल चुकी हैं. वह फाइलें जिंदा जलाने कोशिश व डकैती की धाराओं वाली हैं.

Sambhal Riot 1978: उत्तर प्रदेश के संभल में 1978 में हुए दंगे की रिपोर्ट भेजने को संभल जिला प्रशासन ने शासन से 15 दिन का और समय ले लिया है. दंगे के 10 मुकदमों की फाइलें मिल गई हैं, लेकिन 441/78 नंबर के मुकदमे ने अधिकारियों को परेशान कर दिया है. इसकी फाइल नहीं मिल रही है. हत्या से जुड़े सभी मुकदमे अपराध संख्या 88 के साथ इस मुकदमे में शामिल कर दिए गए थे. जिन 10 मुकदमों की फाइलें मिली हैं, वह जिंदा जलाने की कोशिश और डकैती की धाराओं वाली हैं. 

अधिकारी फाइलों का अध्ययन करने में जुटे हैं, जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी है. विधान परिषद में 17 दिसंबर, 2024 को 1978 के दंगे का मामला उठने के बाद शासन ने छह जनवरी को प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी, फाइलें नहीं मिलने से रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी. शासन द्वारा संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन ने पंद्रह दिन का और समय मांग लिया है, 1978 के कुछ दंगा पीड़ित दोबारा जांच कराना चाहते हैं. अधिकारी इनके प्रार्थनापत्रों को भी अपनी रिपोर्ट के साथ शासन को भेजेंगे, इसी आधार पर दोबारा जांच हो सकती है.

संभल दंगा में कई लोगों को जलाया गया था जिंदा
संभल में 29 मार्च, 1978 को सांप्रदायिक दंगा भड़का था, जिसमें कई लोगों को जिंदा जला दिया गया था, दंगे के बाद मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रहने वाले कई हिंदू परिवारों ने पलायन किया था. उस समय संभल मुरादाबाद जिले का ही हिस्सा था. यहां विभिन्न अदालतों में 16 मुकदमे चले, 23 दिसंबर, 1993 को प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सरकार ने आठ मुकदमों को वापस ले लिया था. 24 नवंबर, 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हिंसा भड़कने के बाद 1978 का दंगा भी सुर्खियों में आ गया.

आपको बता दें कि 14 दिसंबर, 2024 को खग्गू सराय में शिव मंदिर मिला था. यह 1978 के दंगे के बाद से बंद था, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मंदिर को खुलवाकर पूजा पाठ शुरू कराया. इसके बाद कई दंगा पीड़ित सामने आए. इसके बाद ही विधान परिषद में मामला उठाया गया, अधिकृत सूत्रों के मुताबिक दंगे के 10 मुकदमों की फाइल अब तक मिल चुकी हैं. जिनमें अधिकांश वापस लेने वाले मुकदमे हैं. दंगे में हत्या के मुकदमों को 441/78 नंबर की फाइल में शामिल कर दिया गया था. फाइल के नहीं मिलने की वजह से जिला प्रशासन अपनी रिपोर्ट को फाइनल नहीं कर पा रहा है.

मकान का नक्शा दिखाने के लिए सपा सांसद को मिली मोहलत
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि फाइलों को अध्ययन किया जा रहा है, जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी. उधर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को आवास का नक्शा दिखाने के लिए 10 फरवरी तक का और समय दिया गया है. मंगलवार को सांसद के अधिवक्ता मोहम्मद नईम ने नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र व एसडीएम वंदना मिश्रा के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की. मुहल्ला दीपा सराय में सांसद का तीन मंजिल आवास बनाया जा रहा है, आरोप है कि आवास बिना नक्शे के बनाया जा रहा है. नियत प्राधिकारी ने पांच दिसंबर को उन्हें पहला नोटिस देकर सात दिन में नक्शा दिखाने को कहा था. अब सपा सांसद को 10 फरवरी तक का समय दिया गया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों में यूपी के भी लोग, एक ही जिले के 2 निवासी भी लिस्ट में

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
BJP विधायक ने दिया अखिलेश को चैलेंज, 'अगर यदुवंशी हैं तो कर के दिखाएं ये काम'
BJP विधायक ने दिया अखिलेश को चैलेंज, 'अगर यदुवंशी हैं तो कर के दिखाएं ये काम'
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Washing Machine Cleaning: क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
Embed widget