एक्सप्लोरर

अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों में यूपी के भी लोग, एक ही जिले के 2 निवासी भी लिस्ट में

अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनने के बाद वहां रहने वाले अवैध प्रवासियों को उनके हमवतन वापस भेजा रहा है. इसी क्रम में 104 लोगों को लेकर विमान भारत पहुंचा. इसमें यूपी के भी लोग हैं.

UP News: अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 भारतीयों में से उत्तर प्रदेश के भी लोग हैं. 104 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी सेना का विमान पंजाब स्थित अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लेकर पहुंचेगा. 104 लोगों में 3 लोग उत्तर प्रदेश के हैं. इसमें से 2 लोग एक ही जिले के हैं. अमेरिका से वापस लौटे यूपी के तीन लोगों में 1 पीलीभीत और 2 मुजफ्फरनगर जिले के हैं.  इनकी पहचान क्रमशः गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रक्षित बालियान के तौर पर हुई है. 

बता दें अमेरिका का एक सैन्य विमान भारतीय प्रवासियों के एक समूह को लेकर आएगा. डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के करीब दो सप्ताह बाद अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करने की यह पहली कार्रवाई है. अवैध प्रवासियों के एक समूह को भारत लाने वाली उड़ान के बारे में पूछे जाने पर नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि अमेरिका अपने आव्रजन कानून को सख्ती से लागू कर रहा और अवैध प्रवासियों को निकाल रहा है.

भारत ने क्या कहा?
जानकारी के अनुसार अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय नागरिकों को लेकर आ रहा है. अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने उड़ान की जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा, 'अमेरिका अपनी सीमा की सुरक्षा को लेकर सख्त है, आव्रजन कानूनों को सख्त कर रहा है और अवैध प्रवासियों को निकाल रहा है.'

अमेरिकी अधिकारियों ने लगभग 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद, भारत ने अवैध आव्रजन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए अमेरिका के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की. पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अवैध आव्रजन का विरोध करता है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते उनकी नागरिकता सत्यापित हो.(भाषा इनपुट के साथ)

महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी की डुबकी पर सपा प्रवक्ता ने दिया विवादित बयान, कहा- गौर से देखिये...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget