एक्सप्लोरर

Sambhal Crime: संभल में मां और भाई के साथ घर जा रही रेप पीड़िता की हत्या, बदमाशों ने बाल खींचकर मारी गोली

Sambhal Murder: संभल में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है. युवती अपनी मां के साथ गाजियाबाद से संभल आई थी, जिसके बाद वो बाइक से अपने घर लौट रही थी, तभी वारदात को अंजाम दिया गया.

Sambhal Murder News: उत्तर प्रदेश के संभल में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेप पीड़िता युवती की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी मां के साथ गाजियाबाद से संभल आई थी. देर रात को वो अपनी मां और भाई के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

ये घटना संभल के थाना कैला देवी थाना इलाके की है. जहां गांव भमौरी पट्टी में मध्य रात्रि पीड़िता की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वो मां और भाई के साथ अपने गांव जा रही थी. मृतका के भाई के मुताबिक वह अपनी मां और बहन को रात में मोटर साइकिल से घर को ले जा रहा था. तभी गांव के बाहर स्कूल के पास कार से आए दो बदमाशों ने उसकी बहन के गोली मार दी. 

बाल पकड़कर नीचे उतारा और मार दी गोली
पीड़ित के मुताबिक उसकी मां और बहन गाजियाबाद से बस से आई थी. बारिश की वजह से उनकी बस भी लेट हो गई थी. वो खुद बस अड्डे पर दोनों को लेने गया था. जैसे ही वो गांव के बाहर स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से कार से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. आरोपियों ने उसकी बहन के बाल पकड़कर उसने नीचे उतारा और वहीं गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही थाना कैलादेवी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी संभल श्रीशचंद्र ने बताया कि युवती रात्रि में अपने भाई और मां के साथ लौट रही थी, जहां रास्ते में दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों हमलावर बदमाशों की तलाश की जा रही है. जल्द ही इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

सिपाही पर युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget