एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर गाली गलौज करना पड़ा भारी, संभल पुलिस ने दो लड़कियों पर लिया एक्शन

Sambhal News: पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लड़कियां लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो और पोस्ट डाल रही थीं, जिसमें भद्दी गालियां और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था.

यूपी के संभल में सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा और आपत्तिजनक कंटेंट बनाने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. महक परी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दोनों भद्दी गाली गलौज के वीडियो बनाती थी और उन्हें सोशल मीडिया पर डालती थी, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश था. जिसके बाद पुलिस ने अब इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

आरोपी लड़कियां थाना असमोली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर की रहने वाली  हैं. मामला सामने आने के बाद एएसपी आलोक कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. जिसमें दोनों लड़कियों पर सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है. असमोली थाने में तैनात कांस्टेबल मोहित चौधरी की तहरीर पर इन दोनों लड़कियों पर FIR दर्ज की गई है.

आरोपी लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लड़कियां लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो और पोस्ट डाल रही थीं, जिसमें भद्दी गालियां और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था. तहरीर में कहा गया है कि कांस्टेबल मोहित चौधरी शाहबाजपुर गांव में गश्त पर थे, इसी दौरान उन्होंने गांव में भीड़ लगी देखी. जब उन्होंने ग्रामीणों से वजह जानी तो उन्होंने बताया कि गांव की दो लड़कियों ने महक परी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है जिस पर वो गालियों और अश्लील इशारे कर वीडियो बनाकर डालती है. 

तहरीर में कहा कि लड़कियों के इन वीडियो से गांव की महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ धारा 296 बी और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले पर एएसपी आलोक कुमार ने कहा कि जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, अश्लीलता या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

छांगुर बाबा के रैकेट में फंसी पीड़िता ने बताई आपबीती, अश्लील वीडियो बनाकर बनाते थे धर्मांतरण का दबाव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

वीडियोज

Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget