एक्सप्लोरर

'राष्ट्रीय हित के लिए हर लड़ाई लड़ने का आदेश दिया', पीएम के साथ तस्वीर शेयर कर बोले आकाश सक्सेना

Sambhal News: संभल दौरे पर आए पीएम मोदी ने बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना के साथ आत्मीयता जताई. उन्होंने कंधे पर हाथ रखकर आकाश सक्सेना को राष्ट्रहित में लड़ाई जारी रखने का आदेश दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कल्कि धाम मंदिर (Kalki Dham Mandir) का शिलान्यास करने पहुंचे थे. हैलीपैड पर पीएम मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और बीजेपी नेताओं ने किया. पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (BJP MLA Akash Saxena) से आत्मीयता जताई. आकाश सक्सेना के कंधे पर पीएम मोदी ने हाथ रखा. उन्होंने आकाश सक्सेना से हालचाल भी जाना. आकाश सक्सेना ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अन्याय के खिलाफ मेरी लड़ाई को सराहा.

पीएम मोदी ने आकाश सक्सेना की थपथपाई पीठ

आकाश सक्सेना ने दावा किया कि पीएम मोदी ने अन्याय के खिलाफ मुहिम में हमेशा मेरे साथ खड़े होने का भी भरोसा दिलाया. पीएम मोदी ने राष्ट्रहित में लड़ाई जारी रखने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मेरे अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ. अब आगे और अन्याय के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ूंगा. बता दें कि सपा महासचिव आजम खान सीतापुर जेल में सात साल की सजा काट रहे हैं. रामपुर में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

गदगद हुए बीजेपी विधायक ने शेयर किया फोटो

आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोलकर आकाश सक्सेना पीएम की नजरों में चढ़ गए हैं. यही वजह है कि कल्कि धाम में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने आकाश सक्सेना का हालचाल जाना. आकाश सक्सेना के प्रति पीएम मोदी का प्रेम भाव चर्चा का विषय बना हुआ है. पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णंम के निमन्त्रण पर पीएम मोदी कल्कि धाम के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. 

SP की लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी, बदायूं से शिवपाल यादव बने कैंडिडेट, धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर अटकलें तेज

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget