एक्सप्लोरर

Sambhal Masjid: अखिलेश यादव ने संभल हिंसा के लिए BJP को बताया जिम्मेदार, कहा- 'जो आग लगाना चाहते हैं..'

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में जो कुछ हुआ है वह प्रशासन की नाकामी रही है. अगर प्रशासन जिम्मेदारी निभाता और सरकार की नीयत सही होती तो ये घटना कभी नहीं होती. 

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर संभल मस्जिद मामले से लेकर तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संभल में जो कुछ हुआ वो पूरी तरह प्रशासन की नाकामी है. इससे न केवल संभल बल्कि पूरे प्रदेश में खराब संदेश जा रहा है. बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम एकता का खत्म करना चाहती है. ये भूल गए हैं कि देश की आजादी की लड़ाई सभी ने मिलकर लड़ी है. 

अखिलेश यादव औरैया जिले के एरवाकटरा में एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ एटा से लोकसभा सांसद देवेश शाक्य समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो स्वास्थ्य मंत्री है इनका खुद का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. अस्पतालों मे कुत्ते घूम रहे है. उन्हें देखना चाहिए कि वार्डो में कुत्ते घूम रहे है. मरीजों की अस्पतालों में लाइन लगी हैं. किसी अस्पताल में इलाज नहीं है तो कहीं दवाई नहीं है. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में एंबुलेंस चल नहीं रही है. इनकी एंबुलेंस को धक्का मारना पड़ रहा है. अस्पताल में कुत्ते घूमेंगे मरीजों को परेशान करेंगे इससे पहले आपने देखा होगा कि गाय, सांड अस्पतालों में घूमते नजर आ रहे थे. जो खुद अस्पतालों का ध्यान नहीं रख सकते उनका इलाज कोई नहीं कर सकता.

संभल हिंसा को लेकर साधा निशाना
संभल की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया और कहा कि संभल में जो घटना हुई है और जगह-जगह जो घटनाएं सुनने को मिल रही है यह कहीं ना कहीं बड़े पैमाने पर राजनीतिक साजिश के तहत हो रहा है संभल में जो कुछ भी हुआ है वह प्रशासन की नाकामी रही है. जिससे पूरे देश में खराब संदेश जा रहा है. अगर प्रशासन जिम्मेदारी निभाता और सरकार की नीयत सही होती तो ये घटना कभी नहीं होती. 

उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए बीजेपी सरकार दोषी है. वो नहीं चाहते कि समाज में शांति हो. समाज की शांति खत्म करके ही तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है. आज बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है बिजली की दरें बढ़ी हैं. किसानों को खाद नहीं मिल रही है इन तमाम नाकामियों को छुपा कर जानबूझ कर बीजेपी ये साज़िश करती है. भाजपा के लोग ही किसी न किसी संस्था के माध्यम से समाज में खाई पैदा करना चाहते है. खासकर हिंदू-मुस्लिम की एकता को खत्म करना चाहते हैं. ये भूल गए कि आजादी की लड़ाई हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी धर्मों मिलकर लड़ी थी. जो लोग आग लगाना चाहते है, नफरत पैदा करना चाहते है वो विकास के खिलाफ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget