एक्सप्लोरर

संभल मस्जिद सर्वे का काम पूरा, 29 नवंबर को कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट, पत्थरबाजों पर CM योगी सख्त

Sambhal Jama Masjid Survey: संभल में हुए बवाल और पथराव की घटना पर DGP प्रशांत कुमार और ADG लॉ एंड ऑर्डर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्रीफ किया है.

Sambhal Jama Masjid Survey News: संभल में शाही जामा मस्जिद में का सर्वे करने के लिए दूसरे दिन टीम पहुंची. इसी बीच जब टीम मस्जिद के अंदर सर्वे कर रही थी तो मस्जिद के बाहर पुलिस ने भीड़ पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे. वहीं संभल की घटना पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर बनाए हुए हैं.

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि शाही मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हुआ है और एडवोकेट कमिश्नर 29 नवंबर को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे. वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा सर्वे के दौरान फोटोग्राफी और वीडिग्राफी भी की गई है. बता दें कि जब सर्वे के लिए दूसरे दिन शाही जामा मस्जिद पहुंची तो पुलिस पर पथराव किया गया, इसी बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को कंट्रोल में लिया.

इस बवाल और पथराव के बीच सर्वे करने वाली टीम एक घंटे पहले ही मस्जिद से निकल गई और उसे सुरक्षित कोतवाली ले जाया गया. संभल मामले पर DGP प्रशांत कुमार और ADG लॉ एंड ऑर्डर ने सीएम योगी को ब्रीफ किया है. संभल मामले पर CM योगी का साफ निर्देश है कि उपद्रवियों से निपटे और उन पर कड़ी कार्रवाई करें.

DGP प्रशान्त कुमार ने संभल के एसपी और जिलाधिकारी से बात की और DGP प्रशांत कुमार ने कहा कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी तो दूसरे जिलों से भी फोर्स भेजी जाएगी. डीजीपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर सर्वे हो रहा है, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की, पुलिस और जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद है.

सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित पहुंचाया- संभल डीएम

संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया, "सर्वे पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है, जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा."

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जब संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची थी, इस पर पथराव हुआ है. इस टीम पर पथराव करना निश्चित तौर पर यह दर्शाता है कि आपका संविधान में विश्वास नहीं है, देश की न्यायपालिका में विश्वास नहीं है, कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है.

यह मुगलिया सल्तनत का दौर नहीं- बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह मुगलिया सल्तनत का दौर नहीं है, आपको अगर आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीक से अपील करके अदालत में जाएं. यूपी में योगी सरकार है अगर कोई कानून से खिलवाड़ करेगा तो कठोर कार्रवाई होगी.

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget