एक्सप्लोरर

संभल में हिंदू पक्ष ने किया एक और दावा, शाही जामा मस्जिद के सामने मौजूद टीले को बताया मंदिर

संभल में हिंदू पक्ष ने शाही जामा मस्जिद के सामने मौजूद टीले पर दावा किया है, हिंदू पक्ष का कहना है कि, संभल की शाही जामा मस्जिद –हरिहर मंदिर के बाद, अब मस्जिद के सामने मौजूद टीले पर मंदिर का दावा.

Sambhal Masjid Dispute: यूपी के संभल में जहां 19 नवंबर से शाही जामा मस्जिद–हरिहर मंदिर (Shahi Jama Masjid Dispute) पर विवाद चल रहा है तो अब मंदिर का एक नया दावा शाही जामा मस्जिद के सामने मौजूद टीले पर सामने आया है. हिंदू पक्ष ने इसे देवस्थान करार दिया है. आज सुबह तकरीबन 11 बजे कश्यप समाज के कुछ लोग शाही जामा मस्जिद के सामने जहां पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है, उसके ठीक पीछे मौजूद टीले पर पहुंचे और संभल जिला प्रशासन के नाम एक शिकायत पत्र सौंपा.

जिला प्रशासन को सौंपे गए शिकायत में हिंदू पक्ष की तरफ से दावा किया गया है कि, जिस स्थान पर टीला स्थित है वो पहले हिंदू धर्मस्थान था और वहां पूजा पाठ होती थी. साथ ही आंवला का पेड़ भी स्थित था. शिकायतकर्ता हिमांशु कश्यप ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए दावा किया है कि 1978 के दंगे के बाद धर्मस्थान तोड़ दिया गया और उसके अवशेष आज भी दिखाई दे रहे हैं. 

हिंदू पक्ष ने माता मंदिर होने का किया दावा
एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि, इस स्थान पर पहले माता का मंदिर था, जहां स्थानीय हिंदू पूजा करते थे. लेकिन 1978 के दंगों के बाद भूमाफियों ने धर्मस्थान तोड़ कर समतल कर दिया और फर्जी बैनामा करवा दिया. मामले पर शिकायतकर्ताओं ने पत्र संभल के एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र को सौंपा है.

एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए एडिशनल एसपी श्रीशचंद ने जानकारी दी है कि, स्थानीय लोगों ने जो शिकायत की है उसका पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है ऐसे में जांच क्षेत्राधिकारी संभल को दी गई है. इधर, संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज मोहल्ले स्थित बावड़ी की खुदाई में नए और चौकाने वाले प्रमाण मिले हैं. 

ये भी पढ़ें: समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर चिंतित हुए सीएम योगी, कहा- 'कराई जाए नियमित कर्मचारियों की तैनाती'

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget