एक्सप्लोरर

Sambhal News: जांच के नाम पर रेप पीड़िता से अश्लील सवाल, ऑडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

UP News: रेप पीड़िता के भाई की शिकायत और अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने विवेचक को निलंबित करते हुए जांच बिठा दी है.

UP News: संभल (Sambhal) में गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक कुमार बुरे फंस गए हैं. रेप पीड़िता से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया.  एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने मामले की जांच का जिम्मा एएसपी को सौंपा है. बता दें कि बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल होने और रेप पीड़िता के भाई की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई की. जून में नाबालिग लड़की से रेप की घटना हुई थी. मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर अशोक कुमार कर रहे थे. परिजनों ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर बतौर विवेचक इंस्पेक्टर ने रेप पीड़िता से अश्लील सवाल पूछे. अशोक कुमार ने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल करने का भी दबाव बनाया.

रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर की अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल

फोन पर हुई बातचीत में पीड़िता से कहा गया कि अन्य आरोपियों को छोड़कर सिर्फ दो का नाम ले. विवेचक अशोक कुमार पर परिजनों ने और भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर ने आरोपियों से साठगांठ कर बयान को पीड़िता के अनुसार नहीं लिखा. पीड़िता को बार-बार पूछताछ के नाम पर फोन कॉल से परेशान किया गया. अदालत में चार्जशीट दाखिल होने पर पता चला कि रेप पीड़िता और गवाहों के बयान को इंस्पेक्टर ने गलत दर्ज किया.

भाई की शिकायत पर एसपी ने आरोपी को निलंबत कर बिठाई जांच

विवेचक ने आरोपियों की मदद करने की नियत से जांच रिपोर्ट सही नहीं बनाई. गंभीर आरोपों में घिरे विवेचक इंस्पेक्टर अशोक कुमार का पक्ष सामने नहीं आया है. रेप पीड़िता से जांच के नाम पर अश्लील बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल होने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की. अशोक कुमार को निलंबित करते हुए मामले की एएसपी से जांच करवाई जा रही है. फिलहाल, अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद संभल पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है. 

Moradabad Murder: ब्याज की रकम के विवाद में गोली मारकर हत्या, पुलिस की दबिश बढ़ता देख आरोपी ने किया सरेंडर
 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget