एक्सप्लोरर

Sambhal में मंदिर के पास कुएं की खुदाई काम रोका, अब तक माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की 3 मूर्तियां निकलीं

Sambhal Temple News: कुएं से लगातार मूर्तिया मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए अभी खुदाई के काम को रोक दिया गया है.

Sambhal Temple News: यूपी के संभल में 46 साल बाद खोले गए हिन्दू मंदिर के पास स्थित कुएं की खुदाई के काम को फिलहाल रोक दिया गया है. इस कुएं की 20 फीट तक की खुदाई हो चुकी हैं, जिसमें अब तक तीन मूर्तियां मिली हैं, ये मूर्तियां माता पार्वती, भगवान श्री गणेश और कार्तिकेय की बताई जा रही हैं. जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया है और खुदाई को रोक दिया गया है. कुएं को लोहे के गेट से ढका गया है. 

संभल के दीपसराय से सटे खग्गू में स्थित ये मंदिर चार दशकों से बंद पड़ा था, जिसे शनिवार को खुलवाया गया था, जिसके बाद प्रशासन की ओर से इसकी साफ-सफाई कराई गई और मंदिर को फिर से खुलवाया गया. मंदिर के पास ही एक कुआं भी मिला है जिसकी खुदाई करवाई गई तो कुएं से मूर्तियां मिली हैं. करीब 20 फ़ीट खुदाई के बाद कुएं से मूर्तियां मिलने लगीं. इन मूर्तियों में सबसे पहले माता पार्वती की मूर्ति मिली, जिसके बाद भगवान गणेश और कार्तिकेय का मूर्तियां मिल हैं जो खंडित हैं. 

कुएं की खुदाई का काम रोका गया
कुएं से लगातार मूर्तिया मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए अभी खुदाई के काम को रोक दिया गया है. ताकि आगे सुरक्षित तरीके से खुदाई कराई जा सके और जो मूर्तियां निकले उन्हें संरक्षित किया जा सके. एडिशनल एसपी श्रीशचंद ने बताया कि इन मूर्तियों को सुरक्षित रखा गया है. ये कितनी प्राचीन है इसकी जांच की जाएगी. 

इस बारे में जानकारी देते हुए एडिशन एसपी श्रीशचंद ने कहा कि कुएं की खुदाई में खंडित प्रतिमाएं प्राप्त हुईं हैं. जिसमें भगवान गणेश जी, कार्तिकेय जी की प्रतिमा मिली है. अभी तक कुल तीन मूर्तियां मिली हैं जो प्रथम दृष्टया गणेश जी और कार्तिकेय की लग रही है. इस जगह को सुरक्षित कर दिया गया है जिससे आसानी से खुदाई की जा सके. 

उन्होंने कहा कि इन मूर्तियों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. जितनी भी मूर्तियां हैं उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके, इसलिए इलाके को सुरक्षित किया गया है. ये मूर्तियां कितनी पुरानी हैं इसे लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं. इसकी जांच होगी. इस कुएं को आगे भी खोदा जाएगा. दूसरी तरफ मंदिर खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन को लिए पहुंच रहे हैं और मंदिर के सामने भजन कीर्तन भी शुरू हो गया है. 

UP Assembly Session 2024: विधानसभा में सपा विधायकों से मिलते दिखे मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget