एक्सप्लोरर

गोंडा: कृषि कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान यात्रा, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

किसान यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. सैकड़ों की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं के सामने स्थानीय पुलिस लाचार नजर आई और घंटों तक सपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर हंगामा करते रहे.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के भोरहा गांव से निकाली गई इस किसान यात्रा का नेतृत्व सपा नेत्री प्रतिभा सिंह ने किया, सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की और कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की.

11 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग समेत 11 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा. मांग पत्र में किसानों का पिछला बकाया, गन्ना भुगतान, किसानों की धान खरीद समय से होने के साथ उसका उचित मूल्य मिले सहित उनकी अन्य समस्याओं से संबंधित मांगों को रखा गया.

असहाय नजर आई पुलिस किसान यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. सैकड़ों की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं के सामने स्थानीय पुलिस लाचार नजर आई और घंटों तक सपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठकर हंगामा करते रहे. असहाय पुलिस मजिस्ट्रेट के आने का इंतजार करती रही. करीब एक घंटे बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे. सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर कृषि कानून को वापस लेने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने, थानों पर हो रही अवैध वसूली को बंद कराने की मांग की.

अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा वहीं, मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा समाजवादी पार्टी के लोगों ने 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा है. मांग पत्र को लेकर तत्काल जिलाधिकारी महोदय और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

2022 चुनाव: यूपी में AAP की आमद से पहले सियासी नफा-नुकसान की चर्चा शुरू

प्रयागराज: शराब के नशे में धुत दूल्हे का दोस्त कर रहा था हर्ष फायरिंग, और फिर ये हुआ...

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

और्रैया: जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
और्रैया: जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget