एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया को बेल मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Akhilesh Yadav on Manish Sisodia Bail: अखिलेश यादव ने मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर खुशी जताई और कहा कि-  बहुत खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा. सभी को न्याय मिलेगा. 

Akhilesh Yadav on Manish Sisodia Bail: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई के केस में आज जमानत दे दी. सिसोदिया 17 महीनों के बाद जेल से बाहर आएँगे. जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतक्रिया सामने आई है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है सबको न्याय मिलेगा, अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एबीपी संवाददाता अंकित गुप्ता से खास बातचीत में  मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी जताई और कहा कि कोर्ट से सबको न्याय मिलेगा. अखिलेश यादव ने कहा- "बहुत खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा. सभी को न्याय मिलेगा." 

मनीष सिसोदिया को SC से मिली जमानत
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल में देरी की वजह से आप नेता मनीष सिसोदिया को ईडी और सीबीआई के मामलों में राहत दी है कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया स्पीडी ट्रायल के अधिकार से वंचित हैं. ऐसे में ये कहकर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता है कि  अपराध गंभीर है. अपराध की प्रकृति कैसी भी हो आर्टिकल 21 लागू होता है.

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते वक्त ये भी कहा कि वो एक सम्मानित व्यक्ति हैं और कहीं भाग नहीं सकते हैं. उन पर जो मामले हैं उनमें से ज्यादातर सबूत इकट्ठे किए जा चुके हैं. ऐसे में उनके साथ छेड़छाड़ करना संभव नहीं है. हालांकि कोर्ट ने जमानत की दो शर्तें लगाई है. पहली उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और दूसरी ये कि सिसोदिया को हर सोमवार को गुरुवार को थाने में हाजिरी देनी होगी. 

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम शराब घोटाले के मामले में पिछले 17 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. कोर्ट का ऑर्डर मिलने के बाद जल्द ही उनकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आम आदमी पार्टी ने इसे सच्चाई की जीत बताया है और कहा कि हमारे नेता को जबरन जेल में रखा गया. 

यूपी के इस जिले में बसेगा नया शहर, 8 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, करोड़ों का है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget