एक्सप्लोरर

UP Politics: मॉनसून सत्र से पहले अखिलेश यादव को झटका, समाजवादी पार्टी के एक और विधायक का होगा इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल?

UP Politics: कौशांबी जिले की चायल सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल जल्द ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगी. पूजा पाल पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं.

Samajwadi Party MLA Resignation: यूपी (UP) में सात अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को एक और बड़ा झटका लगेगा. दारा सिंह चौहान के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक और विधायक का इस्तीफा होगा. दरअसल, कौशांबी (Kaushambi) जिले की चायल सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) जल्द ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगी.

पूजा पाल पिछले 3 दिनों से दिल्ली में हैं. यही नहीं दिल्ली में उन्होंने बीजेपी के कई नेताओं से भी मुलाकात की है. संभावना जताई जा रही है कि पूजा पाल दो से तीन दिनों के अंदर ही इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो जाएंगी. विधायक पूजा पाल नई दिल्ली में ही बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की इस पाला बदल में अहम भूमिका है. बृजेश पाठक और पूजा पाल दोनों ही पहले मायावती की पार्टी में रह चुके हैं.

मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी में होंगी शामिल
सात अगस्त से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले ही पूजा पाल की बीजेपी में जॉइनिंग होनी है. पूजा पाल इससे पहले भी दो बार बीएसपी के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं. प्रयागराज की शहर पश्चिम सीट पर पूजा पाल 2012 में माफिया अतीक अहमद और उससे पहले 2007 में उसके भाई अशरफ को हराकर विधायक चुनी गई थी. पूजा पाल के पति राजू पाल की साल 2005 में विधायक रहते हुए हत्या कर दी गई थी. 

इसलिए पूजा पाल हो रही हैं बीजेपी में शामिल
राजू पाल की हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था. पूजा पाल के करीबियों का दावा है कि योगी सरकार ने माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग के खिलाफ जिस तरह सख्त कार्रवाई की है, उससे प्रभावित होकर ही पूजा पाल बीजेपी में शामिल हो रही हैं. हालांकि पूजा पाल ने तीन दिनों पहले ट्वीट कर समाजवादी पार्टी छोड़ने की खबरों को बेबुनियाद बताया था. 

पूजा पाल के साथ प्रयागराज मंडल के कुछ अन्य सपा विधायकों के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा थी, लेकिन पूजा पाल फिलहाल अकेले ही सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं. पूजा पाल साक्षी महाराज की उन्नाव सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीजेपी उन्हें एमएलसी बना सकती है या फिर किसी निगम या आयोग की जिम्मेदारी दे सकती है.

Gyanvapi Masjid Case: लंबा खिंच सकता है सर्वे का काम? ASI की टीम को लीड करने वाले अधिकारी ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget