एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: लंबा खिंच सकता है सर्वे का काम? ASI की टीम को लीड करने वाले अधिकारी ने दी ये जानकारी

Gyanvapi Masjid ASI Survey: जुमे की नमाज की वजह से आज दोपहर 12:00 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे होगा. सर्वे टीम की अगुवाई एएसआई के एडिशनल डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी कर रहे हैं.

Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) परिसर में चल रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI Survey) से से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मुस्लिम पक्ष को राहत नहीं मिलने पर एएसआई का सर्वे लंबा खिंच सकता है. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने एएसआई को बिना तोड़फोड़ किए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करने का आदेश दिया है.

आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने कल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. आज सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई कर सकती है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद एएसआई की 51 सदस्यीय टीम सर्वे करने पहुंची है.

लंबा खिंच सकता है ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे

सर्वे टीम की अगुवाई एएसआई के एडिशनल डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी कर रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन को बताया है कि सर्वे का काम पूरा होने में दो हफ्ते का वक्त लग सकता है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आज रोक नहीं लगने पर दो हफ्ते में सर्वे पूरा हो जाएगा. इससे पहले आलोक त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर 5 दिनों में सर्वे का काम पूरा होने की जानकारी दी थी. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज से शुरू हुआ सर्वे अगले 5 दिनों में खत्म हो जाएगा.

जुमे की नमाज के बाद सेकंड शिफ्ट में क्या होगा?

जुमे की नमाज की वजह से आज दोपहर 12:00 बजे तक सर्वे चलेगा. हालांकि सर्वे टीम ने आज 2 शिफ्टों में काम करने की भी इच्छा जताई है. सर्वे टीम ने जिला प्रशासन से जुमे की नमाज के बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 2 घंटे सर्वे करने के बारे में पूछा है. प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि 3 से 5 बजे के बीच मस्जिद परिसर में नमाज नहीं होती है.

एएसआई को सेकंड शिफ्ट में भी सर्वे का काम करने की इजाजत है. प्रशासन की तरफ से व्यवस्था कर दी जाएगी. ऐसे में किसी तरह की अड़चन नहीं आने पर आज जुमे की नमाज बाद सेकंड शिफ्ट में भी सर्वे का काम हो सकता है. 

Azam Khan News: बढ़ सकती हैं आजम खान की मुश्किलें, इस मामले में इलाहाबाद HC ने जारी किया नोटिस, रामपुर कोर्ट से भी रिकॉर्ड तलब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget