एक्सप्लोरर

CM योगी ने सपा को बताया अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस, अब सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने किया पलटवार

UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने कुंदरकी चुनाव में लोकतंत्र खत्म कर रखा है. पुलिस ने यहां दहशत का माहौल बना रखा है.

Kundarki By Election 2024: समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा को अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस बताने पर कहा कि योगी महाराज की राजनीतिक पॉलिसी यहां कुंदरकी में आकर क्यों खत्म हो जाती है. जब यहां आते हैं तो हिन्दू मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, बंटोगे-कटोगे वाली भाषा नहीं बोली और न मुसलमानों को निशाना बनाया बल्कि सपा पर उन्होंने निशाना साधा.

सपा सांसद ने कहा कि उन्हें या तो यहां के भाजपा प्रत्याशी से सीख लेनी पड़ेगी कि राजनीति कैसे करते हैं या फिर भाजपा प्रत्याशी को उन से सीख लेनी है कि किस तरह की राजनीति करनी है. क्योंकि दोनों का राजनीति तरीका भिन्न है. सपा सांसद ने कहा कि सीएम योगी ऐसी बातें करते हैं तो फिर संविधान और कानून की जरूरत है क्या है पूरी समाजवादी पार्टी पर प्रतिबंध लगाकर उसे बंद कर दें. यहां गुंडागर्दी सपा के लोग नहीं करते बल्कि सत्ता का सहारा लेकर आरएसएस के लोग यहां गुंडागर्दी करते हैं.

पुलिस ने यहां दहशत का माहौल बना रखा है- सपा सांसद

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने कुंदरकी चुनाव में लोकतंत्र खत्म कर रखा है. पुलिस ने यहां दहशत का माहौल बना रखा है यहां ग्राम प्रधान, राशन डीलर, पेट्रोल पंप संचालक, कॉलेज संचालकों, डॉक्टरों, इंजीनियर सब को पुलिस और संबंधित विभाग डरा धमका रहे हैं. दबाव बना रहे हैं इस तरह चुनाव कराने से फायदा ही क्या है, चुनाव को निष्पक्ष होने दें .

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग यहां निष्पक्षता से पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव कराए तो यह सीट समाजवादी पार्टी की है और किसी के माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि वह यह सीट समाजवादी पार्टी से छीन सके.

हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांट कर अपनी राजनीति चला रही बीजेपी

प्रयागराज के कुम्भ मेले में 50 किलोमीटर तक गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध और गैर हिंदुओं को दुकान भी न लगाने देने की संत समाज की मांग पर सपा सांसद ने कहा कि यह सब भाजपा और संघ के लोग करवा रहें हैं. यह लोग समाज को हिंदू मुसलमान के नाम पर बांट कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं. 

 भाजपा के लोग धर्म के नाम पर लोगों के अंदर फूट डाल रहे

सपा सांसद ने कहा कि इन लोगों को लोकसभा चुनाव में हार के बाद लगने लगा है कि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है इसलिए यह लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा की भाजपा के लोग धर्म के नाम पर लोगों के अंदर फूट डालना और आग लगाना और आपसी भाईचारे को तोड़ने का काम करते हैं. यह लोग अगर इस तरह की प्रथा चलाएंगे तो फिर मजबूर होकर मुसलमान भी अपने त्योहारों पर फिर इसी तरह की प्रथम चलाएंगे वह भी नहीं चाहेंगे कि दूसरे लोग उनके त्योहारों पर दुकान लगाएं. 

सपा सांसद ने कहा कि इसलिए देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर वाकई देश और प्रदेश का हित चाहते हैं तो उन्हें इस तरह की प्रथाओं पर रोक लगानी चाहिए. ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करके उन्हें जेल में डालना चाहिए ताकि हमारे देश और प्रदेश की छवि अच्छी रहे. 

आजम खान के परिवार से होगी अखिलेश की मुलाकात- सपा विधायक

इसी दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम ने कहा कि कल अखिलेश यादव कुंदरकी में चुनावी जनसभा करने आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यहां पर हजारों की तादाद में लोग अखिलेश यादव को सुनने के लिए आएंगे सपा विधायक ने बताया कि अखिलेश यादव आज सोमवार को रामपुर में आजम खान के परिवार से मुलाकात करने भी जा सकते हैं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget