एक्सप्लोरर

सपा सांसद बोले, जनसंख्या नियंत्रण कानून से हिंदुओं को होगा ज्यादा नुकसान, दिया ये तर्क

मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने जनसंख्या नियंत्रण के प्रस्तावित कानून पर अपनी राय जाहिर करते हुये कहा कि, ये हिंदुओं के लिये ज्यादा नुकसानदायक है.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन ने यूपी में योगी सरकार की जनसंख्या नीति पर बोलते हुए कहा कि, इसका सबसे बड़ा असर बहुसंख्यक हिन्दुओं पर ही पड़ेगा. मुसलमानों को इस कानून से घबराने या डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. इससे मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है. ये कानून किसानों और मजदूरों को टारगेट कर बनाया जा रहा है. उन्हें ही इस से सबसे ज्यादा नुकसान होने वाला है. 

सबसे ज्यादा हिंदुओं को नुकसान

बीजेपी चुनाव के लिए यह सब कर रही है, लेकिन अब किसान और मजदूर का बीजेपी से मोह भंग हो जायेगा और चुनाव में भाजपा को इस से नुकसान होगा . सपा सांसद ने कहा कि, अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना ही है तो कम से कम 3 बच्चों वाला कानून बनना चाहिए. सपा सांसद ने कहा कि, मुसलमान तो सिर्फ दो प्रतिशत ही सरकारी नौकरियों में हैं, इसलिए जो 98 प्रतिशत हिन्दू सरकारी नौकरियों में हैं, उन पर इस का सबसे अधिक असर पड़ेगा. हिन्दू भी हमारे भाई हैं, उनका नुकसान भी तो हमारा नुकसान है, इसलिए हम इस कानून का स्वागत नहीं करेंगे. हमे उनकी भी फ़िक्र है. हमारी जनसंख्या देश की संपत्ति है.   

किसानों को नुकसान

सपा सांसद ने कहा क्योंकि, हमारा देश कृषि प्रधान देश है, जो हमारे खेतों पर काम करने वाले किसान लोग हैं, उनके परिवार में अगर 5-7 लड़के हैं. तो वह सब अपने खेतों में काम करते हैं और बाहर से लेबर नहीं लगानी पड़ती, लेबर बहुत महंगी है. खेत की खुदाई और फसल कटाई में लेबर की ज़रूरत पड़ती है. हमारे यहां छोटे किसान हैं और मशीनरी से यहां काम नहीं होता, इसलिए यहां छोटे किसान खुद ही अपने खेतों में परिवार के साथ काम करते हैं. उन्हीं किसानों और मजदूरों को निशाना बना कर यह कानून बनाया है. मुसलमानों को निशाना बना कर ये कानून नहीं बनाया है. किसानों और मजदूरों में ये एक धारणा है कि, जितने बच्चे ज्यादा होंगे उतने कमाने वाले हाथ ज्यादा होंगे. जनसंख्या बढ़ने का हिन्दू या मुस्लिम से कोई सम्बन्ध नहीं है, इसका सम्बन्ध शिक्षा से है. सपा सांसद ने कहा कि, हिंदुस्तान को जवान रखने और जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए कम से कम 3 बच्चों वाला कानून बनना चाहिए .

हिंदुस्तान बूढ़ा हो जाएगा

सपा सांसद ने कहा कि, देश की जनसंख्या हमारी संपत्ति है. बड़ी जनसंख्या की वजह से ही देश के बैंक डूबने से बच गये. क्यों कि मंदी में मोदी सरकार ने सस्ता डीजल, पेट्रोल ख़रीदा और देश की जनता को महंगा बेच कर पैसा कमाया और देश की महिलाओं के गहने तक बिकवा दिए. देश में बड़ी जनसंख्या की वजह से करोड़ों वाहन हैं और उन्हें डीजल पेट्रोल की ज़रूरत होती है, जिस से सरकार के बैंक खाते में रुपया जमा हुआ. चीन जैसे जिन देशों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया था वह देश दोबारा उसी पर आ गये और जनसंख्या नियंत्रण कानून ख़त्म कर लोगों को जितने बच्चे चाहें उतने पैदा करने की छूट दे दी. हिंदुस्तान बूढा हो जायेगा अगर आपने दो बच्चों का कानून बनाया.

ये भी पढ़ें.

बागपत में नेपाल की महिला का गला काटकर हत्या का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget