एक्सप्लोरर

आगरा में सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर सपा सांसद ने उठाए सवाल, अधिकारियों को दी चेतावनी

Samajwadi Party Protest: आगरा नगर निगम को देश के स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरा स्थान मिला है. सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने इस पर तंज कसा और कहा कि नगर निगम ने पूरे शहर को नर्क बना दिया है.

आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने शहर के सौ वार्डो में फैली गंदगी को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. सपा सांसद ने नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर भी सवाल उठाया और योगी सरकार को घेरने की कोशिश की. 

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी नही, नरक सिटी बन गई है. शहर की जनसंख्या के हिसाब से शहर में साढ़े सात हजार कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए थी. जबकि वर्तमान में सिर्फ चार हजार कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं, ऐसे में अभी साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचारियों की और जरूरत है, बारिश में शहर में जलभराव होता है. 

सपा सांसद ने किया धरना प्रदर्शन
आगरा नगर निगम को देश के स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरा स्थान मिला है. सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने इस पर तंज कसा और कहा कि नगर निगम ने आगरा शहर को नर्क बना दिया है, सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हुई है. आगरा शहर में 100 वार्ड है और सभी वार्डो में गंदगी और जलभराव की समस्या है. यह बहुत ही गंभीर विषय है कि पिछले वर्ष नगर निगम ने एक हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पास किया था लेकिन अभी एक भी भर्ती नहीं की गई है. 

सपा सांसद ने कहा कि बारिश के समय जगह-जगह जलभराव होता है, ऐसे में गंभीर बीमारियां फैलेंगी जिससे लोग बीमार होंगे, नगर निगम के बजट को लेकर कहा कि हमे पता है नगर निगम बजट में बंदरबांट होता है.

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने आगरा नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन सभी गंभीर मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए नहीं तो हम उग्र आंदोलन पर बाध्य होंगे. जिस तरह की समस्या शहर में बनी हुई यह स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि नरक सिटी की तस्वीर है. आगरा नगर निगम पर बड़ा बजट आता है, बावजूद इसके हालात ऐसे बने हुए है, आज हमने एक दिन का धरना दिया है. अगर स्थिति नहीं बदली तो आंदोलन होगा क्योंकि हम भी शहर के नागरिक है.  

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का गुणा-भाग, अखिलेश यादव ऐसे शुरू करेंगे तैयारी, जानें- रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget