एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का गुणा-भाग, अखिलेश यादव ऐसे शुरू करेंगे तैयारी, जानें- रणनीति

UP Politics: समाजवादी पार्टी अभी से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी है. बीजेपी की तर्ज पर सपा की नज़र उन सीटों पर है जहां पार्टी का प्रदर्शन सबसे ख़राब रहा है.

लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. सपा इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी की शामली सीट से करने जा रही है. शामली में सपा को आज तक जीत नहीं मिली है. ऐसे में सपा अध्यक्ष इस सीट के सियासी समीकरणों को साधने के लिए 21 और 22 जुलाई को शामली आ सकते हैं. इस दौरान वो पश्चिमी यूपी के सियासी दिग्गजों और यहां सामाजिक गणित का गुणा-भाग तय कर सकते हैं. 

समाजवादी पार्टी अब यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पिच पर उतर कर ही भाजपा का मात देने की रणनीति बनाई है. जिसके तहत सपा का फोकस उन 108 सीटों पर है जहां पिछले तीन चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी भी अक्सर इसी रणनीति पर काम करती है. सूत्रों के मुताबिक सपा शामली से इसकी शुरुआत करने जा रही है. अखिलेश यादव ने यहां तीन थानाभवन, शामली सदर और कैराना विधानसभा सीटों का समीकरण साधना शुरू कर दिया है. 

इन प्रत्याशियों पर दांव चल सकती है सपा
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव शामली सीट पर वैश्य दांव खेल सकते हैं. इस सीट पर वैश्य और मुस्लिम समीकरण काफी मज़बूत हैं. पिछले दिनों वैश्य समाज के नेता राजेश्वर बंसल सपा अध्यक्ष से मुलाकात भी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि वो उन्हीं की वजह से शामली आ रहे हैं. इस दौरान बंसल समेत उनके कई समर्थक सपा में शामिल हो सकते हैं. जिसके बाद सपा शामली सीट से वैश्य प्रत्याशी को उतार सकती है.

इसके अलावा सपा कैराना मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए मुस्लिम प्रत्याशी और थानाभवन सीट से किसी जाट या सैनी समाज के प्रत्याशी पर दांव लगाया जा सकता है. इस सीट पर जाट और सैनी समाज का समीकरण काफी मज़बूत है. सपा अब इस समाज से एक अच्छे प्रत्याशी की तलाश में जुटी है जिस पर दांव लगाया जा सके, सूत्रों के माने तो इस सीट के लिए कई दावेदार सपा के दिग्गजों से मुलाकात भी कर रहे हैं. 

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन था. जिसमें थानाभवन सीट पर आरएलडी से अशरफ अली खान व सदर सीट पर आरएलडी से प्रसन्न चौधरी और कैराना सीट से सपा के नाहिद हसन चुनाव जीते थे. वहीं लोकसभा चुनाव में भी कैराना सीट से सपा की  इकरा हसन, मुजफ्फरनगर सीट से सपा के हरेंद्र मलिक और सहारनपुर सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के इमरान मसूद लोकसभा सांसद है. ये सियासी गणित भी इस सीट पर सपा को मज़बूत करता है.  

कांवड़ के विरोध में कविता सुनाने वाले अध्यापक ने मांगी सुरक्षा, खुद की जान को बताया खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget