एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम वाले बयान पर भड़की सपा-कांग्रेस, सरकार से कर दी बड़ी मांग

UP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू गांव वाले पर सपा और कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है. साथ प्रदेश सरकार से संज्ञान लेने की मांग की.

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर मशहूर हनुमंत कथा वाचक व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार मांग उठाते रहते हैं और इस पर अक्सर बयान भी देते रहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार को हिंदू ग्राम का भूमि भूजन किया. वहीं अब धीरेंद्र शाास्त्री के इस कदम पर अब सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है. सपा और कांग्रेस नेताओं की तरफ से इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. कांग्रेस ने तो मामले में मध्य प्रदेश सरकार से संज्ञान लेने की मांग की है.  
 
सपा सांसद राजीव राय ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के हिंदू गांव बसाने के बयान पर कहा कि, बाबा लोगों को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिये, उन्हें यह पता होना चाहिये कि देश संविधान से चलता है और जो संविधान इजाजत देगा वहीं होगा. उन्होंने कहा कि, बाबा का यह बयान संविधान विरोध है और इस पर प्रदेश सरकार को संज्ञान लेना चाहिये. बागेश्वर बाबा से आग्रह किया है कि वह भाई चारे और प्रेम का संदेश दें.

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली खान ने बागेश्वर बाबा के बयान पर कहा कि, ये वही बाबा हैं जिनको कुछ दिन पहले देश के पीएम मोदी अपना छोटा भाई बता रहे थे, जबकि उनके नफरती बोल सब जानते हैं. इन लोगों को बाबा साहब और संविधान पर भरोसा नहीं है. ये सब बदलना चाहते हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा था?
आपको बताते चलें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का काम शुरू होगा. इस काम के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो गई हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, "जहां बरसात नहीं होती है, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं. जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती हैं. हम कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे. सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रभारी नियुक्त क्या जाएगा.

ये भी पढ़ें: शिया धर्म गुरु मौलाना कलबे जब्बाद का बड़ा दावा, कहा- 'वक्फ संशोधन बिल पर सरकार बोल रही झूठ'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget