एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सपा सांसद एसटी हसन की भविष्यवाणी, बताया- किसकी होगी जीत

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा कि खेल से दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे होंगे और भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को जोश के साथ एक खेल की तरह देखें और इसका आनंद लें.

Ind Vs Pak World Cup Match: भारत और पाकिस्तान के बीच आज गुजरात के अहमदाबाद में मैच खेला जा रहा है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एस टी हसन ने भविष्यवाणी की है. सपा सांसद एस टी हसन का कहना है कि विश्व कप का यह मैच भारत ही जीतेगा और इस मैच से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधरेंगे. उनका कहना है कि ऐसे में मैच को किसी जंग की तरह नहीं बल्कि खेल की तरह देंखा जाए. 

समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा कि खेल से दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे होंगे और भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को जोश के साथ एक खेल की तरह देखें और इसका आनंद लें. उन्होंने फिलिस्तीन और इजरायल के बीच हो रही जंग पर कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें दोहरा चरित्र अपनाया है. एक तरफ प्रधानमंत्री ने इजरायल का जल्दबाजी में समर्थन कर दिया तो दूसरी तरफ़ भारत सरकार ने स्वतंत्र फिलिस्तीन देश की स्थापना और उसके मूल्यों की हिमायत का समर्थन किया है. जिस से दोहरा चरित्र सामने आया है.

इजरायल को बताया हमास से बड़ा आतंकवादी

एसटी हसन का कहना है कि ऐसे में भारत अब जंग को रुकवाने में मध्यस्था भी नहीं कर सकता है. सपा सांसद ने कहा कि इजरायल हमास से बड़ा आतंकवादी है, वह बेगुनाह फिलिस्तीनियों पर फॉस्फोरस बम गिरा रहा है और दुनिया खामोश है. उन्होंने कहा कि अरब देश इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और यह जंग आगे बढ़ सकती है. इजरायल लगातार फिलिस्तीनयों पर जुल्म कर रहा है और कोई बोलने वाला भी नहीं है क्योंकि अमेरिका उसके साथ है, वहां लड़ाई अमेरिका लड़ रहा है और मानव अधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है.

जाति आधारित गणना से इंडिया गठबंधन को मिलेगा लाभ

सपा सांसद ने बिहार सरकार के ओबीसी को लेकर लिए गए बड़े फैसलों और जाति आधारित गणना पर कहा कि इस से INDIA गठबंधन को आने वाले लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा. अभी तक ओबीसी, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक की बात नहीं हो रही थी लेकिन जाति आधारित गणना से पता चल चुका है कि 85 प्रतिशत लोगों पर 15 प्रतिशत लोग राज कर रहे हैं. अब ऐसा नहीं चलेगा ओबीसी को उनका हक मिलेगा और ओबीसी दलित अल्पसंख्यक सब अब इंडिया गठबंधन के साथ आयेंगे, जिस से चुनाव में विपक्षी गठबंधन को लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः 
Helicopter Emergency Landing: वायुसेना के हेलीकॉप्टर चेतक में तकनीकी खामी, प्रयागराज के होलागढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget