एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सपा सांसद ने जताई हैरानी, कहा- देश को उनकी जरुरत

Jagdeep Dhankhar Resign: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि धनखड़ जैसे संविधान के रक्षक नेताओं की देश को जरूरत है.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जगदीप धनखड़ अपना इस्तीफा वापस लें इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री जी को भी संज्ञान लेना चाहिए. 

सपा सांसद ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो स्वस्थ रहें और बहुत दिनों तक राष्ट्र की सेवा करते रहें. मैंने कल उन्हें राज्यसभा की कार्यवाही बहुत ही अच्छे ढंग से कराते सुना है. कहीं पर ऐसा नहीं लग रहा था कि महामहिम बीमार हैं. अचानक कल रात मुझे पता चला तो मुझे आश्चर्य हुआ है. 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले सपा सांसद
अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया तो मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें. जगदीप धनखड़ जैसे संविधान के रक्षक नेताओं की देश को जरूरत है. मैंने राज्यसभा में उनके आचरण को करीब से देखा है.

दूसरी तरफ़ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि अचानक इस तरह के फैसले से भारतीय राजनीति में भूचाल आया है. 6 महीने पहले इनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाना था. इसके पीछे साजिश नजर आ रही है देश इस तरह के साजिश को कभी माफ नहीं करेगा. 

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा
बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्यसभा की कार्रवाई में हिस्सा लिया था. शाम तक वो संसद परिसर में रहे और अपने तमाम कामों को निर्वहन भी करते रहे लेकिन, देर शाम अचानक उन्होंने तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया, इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को मुख्य वजह बताया है. 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. उनका कार्यकाल 2027 में खत्म होना था लेकिन समय से पहले हुए इस इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हल्कों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. 

Video: लड़के ने सबके सामने फाड़ा मंगेतर का लहंगा, वीडियो वायरल, वजह जान रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget