एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बीजेपी सरकार जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी', सपा विधायक पल्लवी पटेल ने जातीय जनगणना पर भी दिया बयान

UP News: सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि सच है कि हम संख्या में कम है, वह कभी भी बढ़ जाएगी. इसका मतलब यह नहीं कि हम जो प्रश्न उठाना चाहते हैं, उसे सुना भी ना जाए और उसका जवाब ना दिया जाए.

समाजवादी पार्टी विधायक व अपना दल (कमेरावादी) की नेता डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि आज जो भी सदन में हुआ उससे इतना साफ हो गया कि बीजेपी सरकार को जन भावनाओं की कोई परवाह नहीं. आज जन भावनाओं के जो मुद्दे उठाए गए उस पर चर्चा भी नहीं करना चाह रहे थे, उससे बचते दिखाई दिए. कानपुर में घर गिराने के नाम पर जला दिया जाता है. सरकार को जवाब देना होगा कि ऐसे मजबूर लोगों से बड़े बहुत से बड़े अपराधी हैं जिन पर सैकड़ों केस है, जो प्रदेश की संपदा को निर्माण के नाम पर पूरा चाट चुके हैं, वो लोग सरकार क्यों चला रहे हैं.

सदन जन भावनाओं-जन आकांक्षाओं के लिए

सपा विधायक ने कहा कि आज जिस तरह से पूरे विपक्ष ने एक साथ खड़े होकर जन भावनाओं का सम्मान करते हुए बीजेपी सरकार से सवाल पूछे उन्होंने उसका सम्मान करे बगैर जवाब देना भी उचित नहीं समझा. उन्होंने एक बार फिर खुद को लोकतंत्र विरोधी साबित कर दिया है. बीजेपी की सरकार जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी है, जो लोग आज मांग कर रहे थे वह उसी जनता के द्वारा चुनकर आए हैं. सदन जन भावनाओं, जन आकांक्षाओं के लिए है. जो प्रतिनिधि वहां खड़े होकर मांग कर रहे थे वह जनता की मांग कर रहे थे. यह सच है कि हम संख्या में कम है, वह कभी भी बढ़ जाएगी. इसका मतलब यह नहीं कि हम जो प्रश्न उठाना चाहते हैं, उसे सुना भी ना जाए और उसका जवाब ना दिया जाए.

 जातीय जनगणना पर पल्लवी पटेल ने दिया ये बयान

वहीं मिशन 2024 को लेकर पल्लवी पटेल ने कहा कि जातीय जनगणना हम लगातार बोलते आए हैं. जब तक 1-1 की गिनती नहीं होगी कैसे सुनिश्चित होगा कि उस समाज को सम्मान और हिस्सेदारी मिल रहा है या नहीं. अब तो सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा कि अगर सरकारें जातिवार जनगणना नहीं कराएंगे तो उस समाज को कैसे भागीदारी देंगे. इसलिए जातिवार जनगणना देश का सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए. एक-एक की गिनती कराई जाए, जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी. जातिवार जनगणना जब होगी उसमें हर किसी की हिस्सेदारी निकलकर आएगी. यह भी सुनिश्चित हो जाएगा जिसको जो मिलना चाहिए मिल भी रहा है कि नहीं. यह मुद्दा पार्टी और परिवार से ऊपर उठकर देश प्रदेश के हित में है जिस पर बात होनी चाहिए.

UP Politics: अखिलेश ने राज्यपाल के अभिभाषण पर उठाए सवाल, कहा- 'G20 का दावा करने वाले..गमले तक नहीं बचा पाए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget