एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश ने राज्यपाल के अभिभाषण पर उठाए सवाल, कहा- 'G20 का दावा करने वाले..गमले तक नहीं बचा पाए'

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा में राज्यपाल के भाषण के दौरान जिस तरीके से वेल में सपा के विधायकों ने हंगामा किया उस पर कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के सहयोगी अपना दल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

UP News: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने बेल में हंगामा किया उस पर विपक्ष नेता अखिलेश यादव का साफ तौर पर कहना है कि राज्यपाल ने जो बातें भी सदन में कही उसमें कोई भी सच्चाई नहीं है.  सपा नेता ने कहा कि अभिभाषण की पूरी कॉपी अगर देखा जाए तो उसमें कुछ भी धरातल पर नहीं मिलेगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जो सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट G20 कराने का दावा करती है वह अपने गमले तक नहीं बचा पाए. कोई आज इस तरीके से सदन के भीतर मीडिया को कमरे से रोका गया उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मीडिया को भी रोका जा रहा है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक बार फिर जातीय जनगणना की मांग उठाई.

वहीं आज राज्यपाल के भाषण के दौरान जिस तरीके से वेल में सपा के विधायकों ने हंगामा किया उस पर कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के सहयोगी अपना दल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. अपना दल नेता आशीष पटेल का साफ़ कहना है कि समाजवादी पार्टी के पास अब बताने के लिए कोई काम नहीं है इसलिए वह केवल और केवल हंगामा करते हैं. सदन के भीतर जिस तरह से उन्होंने हंगामा किया यह ठीक नहीं है. अखिलेश यादव की जाति जनगणना की मांग पर उनका कहना है कि जब सपा के सहयोग से 10 साल यूपीए की सरकार केंद्र में चली तब उन्हें क्यों नहीं याद आया.  जब नीट की शुरुआत हुई तब उन्होंने वह बात क्यों नहीं की.

इसके साथ ही आशीष पटेल का कहना है कि उनकी पार्टी शुरू से ही जातीय जनगणना की मांग करती रही है और उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने कई कदम पिछड़ों के लिए उठाए हैं. आशीष पटेल ने कहा कि इस पर भी जल्द कोई निर्णय सही वक्त आने पर लेंगे. आज सदन के भीतर जिस तरीके से समाजवादी पार्टी ने हंगामा किया उस पर विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे का कहना है कि राज्यपाल ने वहीं बातें कहीं जो सरकार पिछले 5 सालों से कहती चली आ रही है. उसमें कुछ भी नया नहीं है जबकि धरातल पर उनमें से कोई भी चीज आपको नहीं मिलेगी. आज परीक्षा में नकल करने वालों पर NSA लगाने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर NSA लगना चाहिए जिन्होंने कानपुर में मां बेटी को जला दिया. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी तो वह किस तरीके से हंगामा करती थी यह सभी को याद है. जबकि आज जिस तरह से मीडिया को कवरेज से रोका गया उस पर उनका कहना है कि विधानसभा में इस सवाल को उठाएंगे.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सिराथू की हार का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज, कहा- 'स्टूल वाले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget