एक्सप्लोरर

सपा विधायक ने किया पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की प्रतिमा लगाने का विरोध, कहा- मैं डीएम को...

यूपी के संभल में विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों और समाज के आदर्शों की प्रतिमाएं लगाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है, जिसका सपा विधायक ने विरोध किया है.

Sambhal News: संभल नगर पालिका ने शहर के मुख्य चौराहों पर कुछ चुनिंदा हस्तियों की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव पारित किया है. समाजवादी पार्टी (सपा) के क्षेत्रीय विधायक इकबाल महमूद ने इसकी आलोचना की है.

संभल नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद चंचल सनी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि हाल ही में नगर पालिका की बैठक में उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव रखा था. इनमें चंदौसी चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान, शंकर चौराहे पर भगवान परशुराम, सद्भावना पार्क के पास माता अहिल्याबाई होल्कर, मोहल्ला ढेर पार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और नखासा चौराहे के पास पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाएं लगाये जाने का प्रस्ताव शामिल था.

गुप्ता ने बताया कि बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है और तीन प्रतिमाओं पर काम शुरू हो चुका है. उनके अनुसार सम्राट पृथ्वीराज चौहान, भगवान परशुराम और माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाएं पहले लगाई जाने की उम्मीद है.

UP के इन जिलों में गई थी ज्योति मल्होत्रा, पुलिस अलर्ट पर, धार्मिक जगहों के बनाए थे वीडियो

विधायक ने बताई आलोचना की वजह
हालांकि, संभल सदर सीट से सपा के विधायक इकबाल महमूद ने इस फैसले की आलोचना की है. महमूद ने संवाददाताओं से कहा कि वह मूर्तियां लगाये जाने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मूर्तियों की स्थापना पर रोक लगायी है अत: चौराहों पर मूर्तियां लगाना अदालत के आदेश की अवहेलना होगा.

महमूद ने कहा, 'मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी है ताकि उन्हें किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े. मेरी आपत्ति मूर्तियों पर नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संभावित उल्लंघन को लेकर है.'

सपा विधायक इकबाल महमूद के विरोध के बारे में पूछे जाने पर पार्षद चंचल सनी गुप्ता ने कहा, 'एक बार नगर निगम बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर दिया है तो विधायक उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते.'

संभल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने पुष्टि की कि प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड ने पारित कर दिया है और इस पर चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर सपा विधायक की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने आश्वासन दिया कि प्रतिमा स्थापना का काम 'नियमानुसार' किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget