एक्सप्लोरर

सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में सपा के मुस्लिम विधायक का अपमान! कहा- मुसलमान हूं इसलिए...

Azamgarh News: आजमगढ़ में आज सपा की तरफ से संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जब एक मुस्लिम विधायक बोलने के लिए मंच पर पहुंचे तो उन्हें बोलने से रोक दिया गया.

Azamgarh Today News: आजमगढ़ के नेहरू हाल में समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार (14 अगस्त) के दिन किया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव थे. इस कार्यक्रम में गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद भी हिस्सा लिए थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भेदभाव हुआ जिससे वह भड़क गए और सपा पर गंभीर आरोप लगा दिए. 

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान जब गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद बोलने के लिए माइक पर आए तभी सामने कुर्सी पर बैठे मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के एक सपा नेता ने नफीस को बोलने से रोक दिया. उनका कहना था कि हम लोग धर्मेंद्र यादव की बात सुनने के लिए आए हैं.

''मुसलमानों को भी बोलने का अधिकार है''
इस पर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि मुसलमानों को भी बोलने का अधिकार है, लेकिन यहां पर मुसलमान को बोलने नहीं दिया जा रहा है. उनके अधिकार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. देखते ही देखते अल्पसंख्यक होने की नाते नफीस अहमद को न बोलने देने जाने पर आक्रोशित नफीस समर्थकों और अन्य के बीच कहा सुनी होने लगी.

बाहर आने के बाद विधायक नफीस अहमद ने घटना से किया इंकार
इस बीच सपा विधायक डॉ संग्राम यादव मौके पर आकर बीच बचाव किये. हालांकि कार्यक्रम के बाद बाहर आए विधायक नफीस अहमद ने घटना से इनकार किया. पूरे घटनाक्रम का एक पत्रकार ने अपनी मोबाइल पर वीडियो बना लिया. उसे वीडियो बनाते हुए देख सपाई उक्त पत्रकार पर टूट पड़े.

पत्रकार ने दी सपा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ तहरीर
पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि मेरा कालर पकड़कर मोबाइल छीन ली गई. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. इधर पीड़ित पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने शहर कोतवाली में समाजवादी पार्टी से जुड़े दो पदाधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP By Election: उपचुनाव से पहले चढ़ा सीसामऊ सीट का सियासी पारा, समाजवादी पार्टी ने BJP को इस मुद्दे पर घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget