एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा विधायक का आंदोलन तेज, लोगों ने जमकर भरी हुंकार, उमड़ा हुजूम, जानिए वजह

सपा एमएलए अतुल प्रधान ने जनांदोलन शुरू किया है. इसका पहला दिन था और पहले ही दिन धरना स्थल पर हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही आंदोलन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे.

UP News: मेरठ में प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सपा विधायक अतुल प्रधान ने जनांदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन में पूरी ताकत झोंकी जा रही है. अतुल प्रधान ने एलान कर दिया है कि न इस बार वापिस घर जाउंगा, न पीछे हटूंगा और अकेले भी रहना पड़ा तो अकेला ही घास में लेटकर भी आंदोलन को चलाउंगा. ये आम जनता का दर्द है और इसका हल सरकार को निकालना पड़ेगा.

मेरठ के विक्टोरिया पार्क में सपा एमएलए अतुल प्रधान ने जनांदोलन शुरू किया है. इसका पहला दिन था और पहले ही दिन धरना स्थल पर हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही आंदोलन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे. नारेबाजी करते हुए ये लोग आंदोलन स्थल की तरफ आ और जा रहे थे. देखते ही देखते कुछ ही देर में आंदोलन स्थल पूरे तरीके से लोगों से भर गया. फिर वहां जमकर हुंकार भरी गई. वक्ता आते रहे और अपनी आवाज बुलंद करते रहे. सभी ने एक सुर में कहा कि हम विधायक अतुल प्रधान के साथ हैं और जो होगा देखा जाएगा.

सैकड़ों ट्रैक्टर का काफिला 
प्राइवेट स्कूल और प्राइवेट अस्पतालों पर इलाज के नाम पर लूट का आरोप लगाते हुए सपा एमएलए अतुल प्रधान ने घेरा डालो डेरा डालो शुरू किया है. एक तरफ शहर के तमाम इलाकों से लोग आ रहे थे तो दूसरी तरफ ट्रैक्टर का काफिला भी धरना स्थल पर पहुंचने लगा. शहर के चारों तरफ से सैकड़ों ट्रैक्टर भी धरना स्थल पर पहुंच रहे थे. इसकी वजह से कई जगह जाम भी लग गया. ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी कि अपना हक लेकर रहेंगे और इस बार लड़ाई आर पार की होगी. न झुकेंगे और न पीछे हटेंगे.

आंदोलन के मुख्य बिंदु
मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान का आरोप है कि मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के नाम पर लूट की जा रही है. डॉक्टर्स की फीस गरीब आदमी देने की स्थिति में नहीं है. इलाज के दौरान बड़ा मोटा बिल बना दिया जाता है. पांच-पांच और 20-20 रुपये की दवाइयों के हजारों रुपये वसूले जा रहें हैं. लोग परेशान हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. एक आम बीमारी का बिल भी लाखों रूपये का बना दिया जाता है. 

उन्होंने कहा कि यही लूट की स्थिति प्राइवेट स्कूलों में हैं. अभिभावकों पर एक ही निर्धारित जगह से कॉपी किताब, जूते, मौजे और टाई बेल्ट लेने का दबाव बनाया जाता है, फीस भी बढ़ा दी गई है. अब ये लूट नहीं तो क्या है और फीस न देने पर बच्चों को एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाता.

केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे नीतीश कुमार? JPNIC विवाद के बीच अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी अपील

अतुल प्रधान का एलान
विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि जनता के हितों की लड़ाई लंबी चलेगी. इस बार हल भी निकलेगा क्योंकि जनता बेहद परेशान है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. जनता को बीच रास्ते पर नहीं छोड़ सकता. उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर्स पर निशाना साधा कि मरीजों और गरीबों की मदद करना चाहते हैं तो ओपीडी फ्री कर दें. महीने में चार दिन मरीजों को फ्री देखें. मरीज अपनी मर्जी से सस्ती दवाई नहीं ला सकता है और अस्पतालों में खुले मेडिकल स्टोर मोटा मुनाफा करके लूट मचा रहें हैं. इस बार न घर जाउंगा और न पीछे हटूंगा, पूरी मजबूती से गरीबों की लड़ाई लड़ूंगा और सरकार को इस पर सोचना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget