'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वो अखिलेश यादव को जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे उतनी सीटें बीजेपी उनको देगी.

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार उन्हें सपा की वजह से सीटें मिली थीं. इस बार उन्हें लगता है कि सपा के खिलाफ जितना ज्यादा बोलेंगे, भाजपा उतनी ज्यादा सीटें देगी. इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा सरकार में दंगों को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया.
सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि राजभर को लगता है कि वो सपा के खिलाफ जितना ज्यादा उल्टा-सीधा बोलेंगे, भाजपा उन्हें उतनी ज्यादा सीटें देगी. उन्होंने कहा कि राजभर का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, इसके लिए दो महीने इंतजार करना चाहिए.
ओम प्रकाश राजभर पर पलटवार
सपा नेता ने कहा कि मैं राजभर की किसी बात पर कमेंट करना उचित नहीं मानता. वो मानसिक रूप से विकृत हो चुके हैं. पिछली बार उनको समाजवादी पार्टी की वजह से सीटें मिल गई थीं. राजभर अपने विधायकों को पांच साल तक साथ नहीं रख पाए और अब मंत्री बने बैठे हैं. उन्होंने टिकट के नाम पर पैसे वसूले जाने का आरोप लगाया और कहा कि अब उनकी वसूली शुरू हो जाएगी. वो तो टिकट बेच रहे हैं. क्या उनका कोई विधायक उनके साथ है?
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
सीएम योगी को भी दिया जवाब
गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार में दंगे होने का आरोप लगाया था, जिस पर योगेश प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान दंगे भाजपा के लोग कराते थे. आज भाजपा सत्ता में है और सत्ता का लाभ लेने में व्यस्त है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा के लोग सत्ता से खाली होंगे, तो अपने पुराने काम में लौट जाएंगे.
सपा नेता ने कहा कि सपा की सरकार में दंगे होते नहीं थे, सपा की सरकार में भारतीय जनता पार्टी के लोग करके दंगे कराते थे. आज वो जो कि सत्ता में हैं उनके ऊपर जिम्मेदारी आ गई है तो सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त हैं. जिस दिन वो बेचारे खाली होंगे अपने पुराने काम में फिर लौट जाएंगे.






















