एक्सप्लोरर

UP Politics: 'समाजवादी पार्टी आएगी तभी रामराज्य आएगा', बीजेपी पर फिर बरसे सपा नेता शिवपाल यादव

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को खत्म करना चाहती है.

 Barabanki News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज रविवार (2 अप्रैल) को बाराबंकी पहुंचे. शिवपाल सिंह यादव बाराबंकी में एक निजी स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव के साथ बाराबंकी जिले के समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक मौजूद रहे. यहां पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव ने विद्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को खत्म करना चाहती है. जब समाजवादी आएगी तभी रामराज्य आएगा. साल 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा अपने संगठन को मजबूत करके बीजेपी को हराने का काम करेगी.

दरअसल सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बाराबंकी में शाहबपुर टोल प्लाजा के पास "काशिफ पब्लिक स्कूल" का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां पहुंचते ही शिवपाल सिंह यादव का जिले के रामनगर विधानसभा से सपा विधायक फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह 'गोप', पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक सुरेश यादव सहित कॉलेज स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया.

इस कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव से "बीजेपी हटेगी तभी रामराज्य आएगा" इस बयान के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवाद और रामराज्य दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. जब समाजवादी आएगी तभी रामराज्य आएगा. वहीं राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को खत्म करना चाहती है. अभी तक भारतीय जनता पार्टी विपक्ष पर ही कार्यवाई कर रही है इसके कई उदाहरण हैं.

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करके उत्तर प्रदेश से बीजेपी को हराने का काम करेगी. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से हारने के बाद फिर हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी नहीं आ सकती. निकाय चुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जैसे ही निकाय चुनाव की तारीख आएगी हम लोग तैयार हैं, हम लोग चुनाव लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे.

Watch: 'औरत के शरीर को सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन', बीजेपी सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget