एक्सप्लोरर

महाकुंभ में BJP MLC के VIP प्रोटोकॉल पर भड़के शिवपाल के बेटे आदित्य, कहा- पूजा पाठ में...

UP News: महाकुंभ आयोजन अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ सपा नेता और बदायूं सांसद आदित्य यादव ने सरकार पर बड़ा प्रहार किया है. महाकुंभ में वीआईपी कल्चर पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में दुनियां के सबसे बड़े आस्था के पर्व महाकुंभक आयोजन हो रहा है, जिसमें रोजना लाखों की तदाद में लोग पहुंचकर संगम स्नान कर रहे हैं. महाकुंभ आयोजन को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव ने यूपी सरकार को घेरा है. सपा सांसद ने कहा कि, यूपी सरकार महाकुंभ आने वाले यात्रियों को जिस तरह की सुविधाएं देने की बात कर रही थी, वैसी सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं. सरकार इस बात को स्वीकारने में पीछे हट रही है. 
 
आदित्य यादव ने महाकुंभ भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर सरकार प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूछा है कि जो प्रशासन स्नान के समय यह गिन लेता था कि एक करोड़- दो करोड़ लोगों ने स्नान किया. वहीं प्रशासन महाकुंभ में भगदड़ में जान गवाने वाले लोगों की गिनती नहीं कर सका. महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कई सारे पुल बनाए गए थे तो सिर्फ एक दो पुल से ही लोगों को जाने दिया जा रहा था जिससे भगदड़ की स्थिति बनी. उन्होंने दावा किया कि भगदड़ एक दो जगह नहीं बल्कि तीन जगह हुई है.

 

'पूजा पाठ में नहीं होता वीआईपी कल्चर का स्थान'
सपा सांसद ने कहा कि योगी ने सरकार सौ करोड़ लोगों का स्नान कराने का दावा किया था वहां कुछ लोगों का स्नान कराने में सफल नहीं रही है. कहा कि अभी तीन से चार किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है, जो जहां है उसे प्रशासन द्वारा वहीं रोक दिया जा रहा है. यूपी सरकार के एमएलसी विनीत का सोशल मीडिया पर वीआईपी कल्चर दिखाने के वीडियो पर आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा का यह है बाहुबली विधायक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है. अपनी ताकत का एहसास कर रहा है. इस पर सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए. वीआईपी कल्चर का पूजा पाठ और आस्था में कोई स्थान नहीं होता है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली हार पर जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था, लेकिन फिर भी पूर्वांचली वोटो का ध्रुवीकरण हुआ और उन्होंने भाजपा को वोट दिया. क्या सपा का वोट खिसक रहा है इस सवाल पर आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पूरा वोट उसके साथ है. यूपी में जब चुनाव आएंगे तो परिणाम आप लोग देखेंगे. समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है. आगामी चुनाव में चाहे वह ग्राम पंचायत के चुनाव हो सभी में सपा पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ पर यूपी सरकार के विज्ञापन में इस शब्द पर विवाद! सपा और कांग्रेस ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget