एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के महाकुंभ जाने पर सपा ने साधा निशाना, कहा- वो वोटर्स को करेंगे प्रभावित

Mahakumbh Stampede: समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जामेई ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कुंभ में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई और सरकार से आंकड़े देने की मांग की.

Ameeque Jamei: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे, जहां वो संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे. जिसे लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़े सवाल उठाए हैं. सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में बीजेपी चुनाव हार रही है. प्रधानमंत्री जी कुंभ में जाकर दिल्ली में वोटरों को प्रभावित करेंगे. सपा नेता ने इस दौरान महाकुंभ में भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर भी सरकार को घेरा. 

समाजवादी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रही है. खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था और अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो किया. हालांकि अखिलेश यादव ने आप को दिए समर्थन को कांग्रेस के विरोध में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि वो आप को इसलिए समर्थन कर रहे हैं क्योंकि आप बीजेपी को दिल्ली में आने से मजबूती से रोक सकती है. सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने इस दौरान कुंभ में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है और सरकार से मांग की वो इस आंकड़े को सार्वजनिक करे.

बीजेपी पर मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप
इस मामले पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी भाजपा के रवैये पर सवाल उठाए और कहा कि जब सरकार बिल्कुल निर्दयी हो जाए और किसी तरह का संज्ञान न लेना चाहे तो चर्चा होती रहती है. उसका कोई नतीजा नहीं निकलता. रोजाना सोशल मीडिया पर तस्वीरें आ रही हैं जो लोग मारे-मारे फिर रहे हैं कि हमारे परिवार के लोग कुंभ में मिल नहीं रहे हैं. इनकी संख्या कल खड़गे साहब (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने बताई कि हजारों लोग मर गए हैं तो चेयरमैन कह रहे हैं इसे सत्यता बताइए. 

सपा सांसद ने सवाल किया कि ये लोग कह रहे हैं कि 40 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया तो इस बात की सत्यता कौन बताएगा. चार जिलों 40 करोड़ लोग ज़मीन पर बिठा दो तो आ नहीं पाएंगे, और ये इतनी फर्जी बातें करते रहते हैं और कोई असली बात करे तो कहते हैं कि इसकी सत्यता बताइए. जब कुंभ खत्म हो जाएगा. उसके बाद जो सूचना आएगी. वो आंकड़ा कहां पहुंचता है वो आप खुद ही देख लीजिएगा. 

समाजवादी पार्टी लगातार महाकुंभ की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठा रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार पर कुंभ में मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है.  

Mahakumbh Tragedy: महाकुंभ में एक और भीषण हादसा, हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फटा, 6 श्रद्धालु झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget