एक्सप्लोरर

Gangster Sanjeev Jeeva: गैंगस्टर संजीव महेश्वरी की हत्या पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Sanjeev Maheshwari Jeeva Murder: संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. जीवा, बीजेपी नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था.

UP News: पूर्व माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा (Sanjeev Maheshwari Jeeva) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संजीव माहेश्वरी की उस वक्त हत्या की गई जब उसे लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. अब इस घटना पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर सपा कुछ कह देगी तो कहेंगे कि सपा ने मरवा दिया.' संजीव माहेश्वरी बीजेपी के बड़े नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था. 

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, 'प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है. हमें लगता है कि प्रदेश का इंजन और केंद्र के इंजन में सामंजस्य नहीं है. क्या दिल्ली और लखनऊ में इंजन टकरा रहे हैं? प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं राजधानी लखनऊ में असुरक्षित हैं. उत्तर प्रदेश की अगर कानून-व्यवस्था देखें तो पीछे मुड़कर देखना चाहिए. आखिरकार लगातार कार्यवाहक डीजीपी क्यों?'

सबसे सुरक्षित जगह पर हो रही है हत्या- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे हमलावर अंदाज में कहा, 'रोज खबरे मिलती हैं. बस्ती में एफआईआर लिखाने को जनता सड़कों पर, वकील की घर के बाहर हत्या, क्या इन्हें लॉ एंड आर्डर की घटनाएं नहीं दिख रहीं ? क्या ऐसे कानून चलेगा? सवाल ये है कि किस स्थान पर हत्या हो रही, जो सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती वहां हत्या हो रही है.'

पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया
संजीव माहेश्वरी पर गोलीबारी के दौरान चार-पांच लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है. हमलावर की पहचान भी हो गई है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. इस घटना से पुलिस की कार्रवाई पर एकबार फिर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि पूर्व माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की ठीक इसी तरह उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब दोनों का मेडिकल कराने पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी. दोनों भाई मीडिया को प्रतिक्रिया दे ही रही थे कि भीड़ से निकलकर हमलावरों ने दोनों पर गोली दाग दी थी.

ये भी पढ़ेंKanpur News: कानपुर नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े खेल का खुलासा, मेयर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget