एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में सपा ने इकरा हसन समेत इन सांसदों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अखिलेश यादव भी करेंगे रोड शो

दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन किया है. अब अखिलेश यादव, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे.

समाजवादी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है. इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव दिल्ली में रोड शो करेंगे. इसके अलावा सपा ने इकरा हसन समेत अपने कई सांसदों को चुनाव में जिम्मेदारी दी है.

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे. जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का रोड शो होगा. 

अखिलेश यादव के साथ साथ कई सपा सांसद भी आप के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे. कैराना से सांसद इकरा हसन भी AAP के लिए प्रचार करेंगी.

INDIA का हिस्सा हैं AAP, सपा और कांग्रेस
AAP और सपा दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है. हालांकि, सपा नेता केवल AAP के लिए प्रचार करेंगे. आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस और BJP के खिलाफ चुनावी मैदान में है.  इस कदम से विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है. यह गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बना था.  

AAP और कांग्रेस ने पिछले साल लोकसभा चुनावों में BJP के खिलाफ मिलकर चुनावी लड़ाई लड़ी थी. दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से AAP ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था. इस बार के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं. पिछले साल कई दलों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गठबंधन का नेतृत्व सौंपने के विचार का समर्थन किया था. इसके बाद विपक्षी गठबंधन में मतभेद उभरकर सामने आए थे. वर्तमान में यह नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास है.  

अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को समर्थन दिए बिना कहा था कि इंडिया गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर आपसी चर्चा के बाद निर्णय ले सकते हैं.  टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी एक और दो फरवरी को दिल्ली की तीन विधानसभा सीटों पर AAP के लिए प्रचार करेंगे. (दीपक सिंह रावत के इनपुट के साथ)

Baghpat Laddu Festival Accident: बागपत हादसे में 3 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget