एक्सप्लोरर

Baghpat Laddu Festival Accident: बागपत हादसे में 3 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, भगदड़ में पुलिसकर्मियों को भी आई चोट

Baghpat Tragedy : उत्तर प्रदेश स्थित बागपत के बड़ौत में जैन समुदाय द्वारा आयोजित 'लड्डू महोत्सव' के दौरान एक वॉच टावर गिर गया. इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है.

Baghpat Tragedy: उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया. इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका है. इस बीच सूचना है कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल ,अमित पुत्र नरेश 40 ,उषा पत्नी सुरेंद्र 65, अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48, शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल, विपिन पुत्र सुरेंद्र 44, कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65 शामिल हैं.

वहीं डीएम बागपत अस्मिता लाल ने कहा कि, "बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था. यहां लकड़ी का एक ढांचा गिर गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए. 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. 5 लोगों की मौत हो गई है."

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ. मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए. इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई.वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है.बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, बड़ौत थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था.

जैन समुदाय द्वारा मंदिर में लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम था. कुछ लोग बल्ली से बने मचान पर चढ़े हुए थे, तभी वह टूटकर गिर गया और 25 लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं. साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

महाकुंभ: आज भी सारे पांटून पुल बंद, कल हुआ था हंगामा, अखिलेश यादव बोले - अधिकारी और कर्मचारी को भी थका रही अव्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
मीरापुर में चंदन चौहान के जाने से बदला समीकरण, 2027 में बीजेपी गठबंधन के सामने क्या चुनौती?
मीरापुर में चंदन चौहान के जाने से बदला समीकरण, 2027 में बीजेपी गठबंधन के सामने क्या चुनौती?
बुढ़ाना में RLD का वोट कहां गया? 2022 और 2024 के आंकड़े खोल रहे बड़ा राज, 2027 पर पड़ेगा असर!
बुढ़ाना में RLD का वोट कहां गया? 2022 और 2024 के आंकड़े खोल रहे बड़ा राज, 2027 पर पड़ेगा असर!
UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश का एक और सरप्राइज बाकी, BJP को लगेगा बड़ा झटका?
UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश का एक और सरप्राइज बाकी, BJP को लगेगा बड़ा झटका?

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget